HSSC Stenographer Recruitment 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए साल एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 की घोषणा की है, जिसके तहत विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप-C पदों पर एलीजिबल कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा.
इस भर्ती के माध्यम से स्टेनोग्राफर के पोस्ट में कुल 1952 पदों पर भर्तियां निकाली गई है. कैंडिडेट्स HSSC के ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 6 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 फरवरी 2026 तक है.
HSSC Stenographer Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले HSSC के ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर HSSC Stenographer Recruitment 2026 नोटिफिकेशन चेक करें.
- अपनी डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद कैंडिडेट्स अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
एलीजबिलिटी और आयु सीमा
स्टेनोग्राफर के पोस्ट में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए. कैंडिडेट्स का HSSC CET (ग्रुप -C) एग्जाम में पास होना जरूरी है. कुछ पोस्ट के लिए स्टेनोग्राफी और टाइपिंग स्किल्स होना चाहिए. स्टेनोग्राफर के पोस्ट में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 42 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
HSSC Stenographer Recruitment 2026 Details Check Here
सैलरी डिटेल्स
HSSC स्टेनोग्राफर के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 2 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 2 की सैलरी 19900 से 63200 रुपये प्रतिमाह होगी. इसके साथ DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: 10वीं और 12वीं पास के लिए BECIL में बंपर भर्ती, 67700 तक होगी सैलरी
