बिना NET के DU में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 22 अगस्त तक करें अप्लाई

DU Assistant Professor Recruitment 2026: DU के SRCC कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकली है. इस भर्ती की खास बात ये है कि बिना UGC NET के भी कुछ पोस्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 अगस्त है.

DU Assistant Professor Recruitment 2026: अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती की खास बात यह है कि कुछ कैंडिडेट्स के उम्मीदवार UGC NET के बिना भी आवेदन करने के पात्र होंगे. इच्छुक अभ्यर्थी SRCC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 22 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

DU Vacancy: किस विभाग में कितने पद पर निकली भर्ती?

विभागपद
कॉमर्स12
इकोनॉमिक्स3
मैथमेटिक्स1
कुल16
SRCC नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

DU असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी के लिए लास्ट डेट

DU की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 अगस्त 2026 है. चुने गए कैंडिडेट्स समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

शैक्षणिक योग्यता

संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री. SC, ST, OBC (NCL) और PwBD उम्मीदवारों को न्यूनतम मार्क्स में 5% की छूट मिलेगी.19 सितंबर 1991 से पहले मास्टर डिग्री पूरी करने वाले कुछ PhD धारकों को भी नियमानुसार अंकों में छूट का लाभ मिलेगा.

क्या UGC NET जरूरी है?

सामान्य तौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए UGC/CSIR NET आवश्यक है, लेकिन कुछ कैंडिडेट्स को छूट मिलेगी. UGC नियमों के अनुसार नियमित मोड से PhD पूरी करने वाले पात्र उम्मीदवार, इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. जिन विषयों में NET परीक्षा आयोजित नहीं होती, ऐसे विषय वाले कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं. QS, THE या ARWU रैंकिंग के अनुसार दुनिया के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों से PhD करने वाले उम्मीदवार.


डीयू वैकेंसी नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

चयन प्रक्रिया

आवेदनों की स्क्रीनिंग 100 मार्क्स के आधार पर की जाएगी. इसके बाद योग्य कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. स्क्रीनिंग में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, PhD, NET/JRF सहित विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे.

सैलरी

चुने गए कैंडिडेट्स को 7वें वेतन आयोग के अनुसार अकादमिक पे लेवल-10 के तहत 57,700 रुपये प्रति महीने का प्रारंभिक वेतन मिलेगा. इसके साथ अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा.

आवेदन शुल्क

इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए General / OBC / EWS कैंडिडेट्स को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं SC / ST / PwBD / महिला उम्मीदवार के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है.

यह भी पढ़ें- Internship programs : युवाओं के लिए इंटरर्नशिप के बेहतरीन मौके



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >