दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, 1979 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसमें कुल 1979 पदों पर भर्तियां होगी. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे.

DSSSB Recruitment 2026: अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत अलग-अलग विभागों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,979 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू होगी. फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 जुलाई 2026 तक है. 

किन पदों पर निकली है भर्ती?

बोर्ड ने कुल 1,979 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों तरह के पद शामिल हैं. 

  • टीचिंग पोस्ट (1,436 पद): इनमें टीजीटी कंप्यूटर साइंस (675 पद), स्पेशल एजुकेटर प्राइमरी (450 पद), टीजीटी स्पेशल एजुकेशन टीचर (163 पद) और डोमेस्टिक साइंस टीचर (129 पद) शामिल हैं. 
  • टेक्निकल और अन्य पोस्ट: आईटी असिस्टेंट ग्रेड-ए (125 पद), जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (विभिन्न विषयों जैसे साइबर फॉरेंसिक, बायोलॉजी, केमिस्ट्री), इसके अलावा फिटर ग्रेड-II, लिफ्ट ऑपरेटर और इलेक्ट्रिकल ओवरसियर जैसे पद भी इस लिस्ट में हैं. 

DSSSB Recruitment 2026 Notification Check Here

योग्यता और उम्र सीमा: कौन कर सकता है अप्लाई?

टीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस या बीई/बीटेक (CS/IT) होना जरूरी है. वहीं स्पेशल एजुकेटर के लिए 12वीं के साथ स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा (DEd) और सीटेट (CTET) पास होना आवश्यक है. 

ग्रुप ‘सी’ के पदों (जैसे फिटर, लिफ्ट ऑपरेटर) के लिए उम्र 18 से 27 या 32 साल तक होनी चाहिए. वहीं टीचिंग और ग्रुप ‘बी’ के पदों के लिए अधिकतम उम्र 30 साल तक होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी. 

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

  • आवेदन शुरू होने के बाद DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं. 
  • अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें. 
  • इसके बाद आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें. 
  • लास्ट में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें. 

DSSSB Recruitment 2026: सैलरी डिटेल्स 

ग्रुप बी और ग्रुप सी के इन भर्ती के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 5 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 5 की सैलरी 29,200 से 92,300 रुपये प्रति महीने होगी. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में टीचर बनने का मौका, 121 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >