CBI Sub Inspector Recruitment: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी सीबीआई (CBI) में सब-इंस्पेक्टर बनना भारत के लाखों युवाओं का सबसे बड़ा सपना होता है. इसमें देश के बड़े-बड़े केस सुलझाना और देश सेवा का मौका मिलता है. यह नौकरी अपने आप में बहुत खास है. SSC CGL 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है. एसएससी सीजीएल के तहत सीबीआई में सबइंस्पेक्टर बनने का मौका मिलेगा.
SSC CGL 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 जून 2026 तक है. ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 तक है. वहीं फॉर्म में सुधार करने के लिए 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी.
CBI Sub Inspector Recruitment: जरूरी योग्यता
आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
सबइंस्पेक्टर पोस्ट के लिए आपकी उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 30 साल के बीच होनी चाहिए. (ओबीसी वर्ग को 3 साल और एससी/एसटी वर्ग को उम्र में 5 साल की छूट मिलती है).
CBI Sub Inspector Recruitment: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर SSC CGL 2026 लिंक खोलें.
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें.
- फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- फिर एप्लीकेशन फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट रख लें.
एग्जाम पैटर्न
SSC CGL के जरिए सीबीआई सब-इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको दो मुख्य परीक्षा पास करना पड़ता है.
Tier-1 परीक्षा (सिर्फ क्वालिफाइंग)
यह ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होता है. इसमें 4 विषयों (रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, मैथ और इंग्लिश) से कुल 100 सवाल पूछे जाते हैं. इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते, लेकिन इसे पास करना अगले चरण में जाने के लिए जरूरी है.
Tier-2 परीक्षा (सबसे महत्वपूर्ण)
इसमें दो मुख्य सेक्शन होते हैं. पहले सेक्शन में मैथ और रीजनिंग के सवाल होते हैं, जबकि दूसरे सेक्शन में इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस की परीक्षा होती है. इसमें कंप्यूटर का एक छोटा सा टेस्ट और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट भी शामिल होता है.
CBI Sub Inspector Recruitment Salary: सैलरी स्ट्रक्चर
SSC CGL के जरिए सीबीआई में सबइंस्पेक्टर पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 7 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 7 की सैलरी 44900 से 142400 रुपये प्रति महीने होगी. इसके अलावा अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती है.
यह भी पढ़ें: ED में ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा
