career in the police department after 10th or 12th: यदि आप पुलिस की वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो 10वीं या 12वीं पास करने के बाद भी आपके लिए कई अच्छे अवसर उपलब्ध हैं. सही तैयारी, मेहनत और शारीरिक फिटनेस के साथ आप इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कई राज्यों और केंद्र सरकार में पुलिस कांस्टेबल की महत्वपूर्ण भर्तियां निकली हैं.
Career in the Police Department after 10th or 12th: देखें इन 5 प्रमुख भर्तियों की जानकारी
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026
उत्तर प्रदेश में पुलिस की बड़ी भर्ती निकली है. इसमें कुल 32,679 पद हैं. 12वीं पास युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं.चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा (दौड़-ऊंचाई) और मेडिकल से होगा. पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| कुल पद | 32,679 |
| योग्यता | 12वीं पास |
| उम्र सीमा | पुरुष: 18-25 साल महिला: 18-28 साल |
| परीक्षा तिथि | 8, 9 एवं 10 जून 2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + शारीरिक परीक्षा (दौड़-ऊंचाई) + मेडिकल |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
UP Police Constable Recruitment 2026 Notification Check Here
SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026
केंद्रीय पुलिस बलों में अच्छा मौका है. 10वीं पास उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं.चयन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल शामिल है. विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देखें.
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| कुल पद | 25,487 |
| योग्यता | 10वीं पास |
| उम्र सीमा | 18-23 साल |
| परीक्षा | कंप्यूटर आधारित परीक्षा |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) + मेडिकल |
झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026
झारखंड के युवाओं के लिए अपने राज्ये में नौकरी पानें का यह अच्छा अवसर है.चयन शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा से होगा. नोटिफिकेशन और अपडेट के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर नियमित नजर रखें.
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| कुल पद | 4000 से ज्यादा (अपेक्षित) |
| योग्यता | 10वीं पास |
| उम्र सीमा | लगभग 18-25 साल |
| चयन प्रक्रिया | शारीरिक परीक्षा + लिखित परीक्षा |
| आधिकारिक वेबसाइट | jssc.jharkhand.gov.in |
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026
पंजाब पुलिस में भी भर्ती निकाली गई है.इस परीक्षा के लिए आपको पंजाबी भाषा आना जरूरी है.चयन में कंप्यूटर टेस्ट, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल मेडिकल परीक्षा होगी. नोटिफिकेशन और अपडेट के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर नियमित नजर रखें.
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| कुल पद | 3,298 |
| योग्यता | 12वीं पास + पंजाबी भाषा ज्ञान |
| उम्र सीमा | 18-28 साल |
| चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर टेस्ट + शारीरिक परीक्षा + मेडिकल |
| आधिकारिक वेबसाइट | punjabpolice.gov.in |
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026
बिहार में स्पेशल ब्रांच और अन्य पदों पर भर्ती चल रही है. चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक (कुछ पदों पर) और मेडिकल से होगा.नोटिफिकेशन और अपडेट के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर नियमित नजर रखें.
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| कुल पद | स्पेशल ब्रांच: 83 (अन्य पद भी) |
| योग्यता | 12वीं पास |
| उम्र सीमा | 18-30 साल (लगभग) |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + शारीरिक (कुछ पदों पर) + मेडिकल |
| आधिकारिक वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
यह भी पढ़ें: दौड़ और फिटनेस अच्छी है? पाएं ये सरकारी नौकरी!
