BSUSC Assistant Professor Recruitment 2026: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने कुछ समय पहले 3,687 संविदा सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) पदों पर भर्ती निकाली थी. आज इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने का लास्ट डेट है. ऐसे कैंडिडेट्स जो आज अप्लाई करने वाले हैं, वे सबसे पहले इस भर्ती के संबंध में पूरी जानकारी हासिल कर लें.
BSUSC वैकेंसी में सुधार का मौका
अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में करेक्शन का मौका दिया गया है. आयोग के अनुसार, फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो उपलब्ध कराई जाएगी. 18 जुलाई तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं.
BSUSC Recruitment: भर्ती का पूरा शेड्यूल
- ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 15 जुलाई 2026
- आवेदन की स्क्रीनिंग: 17-18 जुलाई 2026
- इंटरव्यू: 20 से 27 जुलाई 2026
- अस्थायी मेरिट लिस्ट: 29 जुलाई 2026
- कॉलेज प्रेफरेंस भरने की डेट: 30 जुलाई 2026
- फाइनल सीट अलॉटमेंट: 1 अगस्त 2026
- जॉइनिंग की लास्ट डेट: 7 अगस्त 2026 (संभावित)
Bihar Assistant Professor Vacancy: किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों और 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में कुल 3,687 संविदा सहायक प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसके लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है.
Bihar Assistant Professor Vacancy: कौन कर सकते हैं अप्लाई?
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट 15 जुलाई है. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा (Minimum Age Limit) 21 साल तय की गई है और अधिकतम (Maximum Age Limit) 43 साल. रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी गई है. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bsusc.bihar.gov.in देखें.
Bihar Assistant Professor Vacancy: क्या है शैक्षणिक योग्यता?
असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% मार्क्स (या समकक्ष ग्रेड) के साथ मास्टर्स डिग्री होना जरूरी है. रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को मार्क्स में छूट दी गई है. इसके अलावा, अभ्यर्थी का UGC, CSIR या UGC द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य NET परीक्षा में क्वालिफाई होना अनिवार्य है. हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने UGC रेगुलेशन 2009 या 2016 के तहत PhD डिग्री प्राप्त की है, उन्हें NET परीक्षा से छूट दी जाती है. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें.
BSUSC Assistant Professor Recruitment: कैसे चुने जाएंगे कैंडिडेट्स?
उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, डॉक्यूमेंट्स की जांच और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. सफल अभ्यर्थियों को मेरिट सूची और कॉलेज आवंटन के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित संस्थान में योगदान देना होगा.
यह भी पढ़ें- CTET की तैयारी कैसे करें: ये रहा CTET Exam पास करने का सबसे आसान और सटीक गाइड
