BSEB DElEd Exam 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने DElEd एग्जाम फॉर्म 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह फॉर्म बिहार में डीएलएड कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिए है. यह फॉर्म एकेडमिक सेशन 2024–26 या 2025–27 के अंतर्गत एग्जाम में शामिल होने वाले हैं. डीएलएड एग्जाम के जरिए कैंडिडेट्स प्राइमरी टीचर बन सकते हैं.
आज से शुरू है आवेदन
कैंडिडेट्स BSEB के ऑफिशियल वेबसाइट dped.biharboardonline.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 9 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 फरवरी 2026 तक है. लेट फीस जमा करने के साथ फॉर्म 19 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक भर सकते हैं.
BSEB DElEd Exam 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- सबसे पहले BSEB के ऑफिशियल वेबसाइट dped.biharboardonline.org पर जाएं.
- होमपेज पर DElEd Exam Form 2026 या Student Login पर क्लिक करें.
- User ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स चेक करें.
- अपना एग्जाम डिटेल्स सिलेक्ट करें.
- फिर फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
एग्जाम पैटर्न
डीएलएड एग्जाम ऑनलाइन (CBT) मोड के माध्यम से होती है. एग्जाम में MCQ बेस्ड क्वेश्चन पूछे जाते हैं, जिसमें कुल 150 सवाल होते हैं. इस एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है. यह एग्जाम क्वालिफाइंग नेचर का होता है. इसलिए सभी क्वेश्चन को ध्यान से सॉल्व करना जरूरी है. DElEd एग्जाम में हिन्दी, इंग्लिश, मैथ्स, सोशल स्टडीज, रिजनिंग और साइंस सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाते हैं.
BSEB DElEd Exam 2026 Details Check Here
DElEd कोर्स क्यों जरूरी है ?
डीएलएड कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है, जो प्राइमेरी टीचर (क्लास 1 से 5) बनना चाहते हैं. यह कोर्स बच्चों को सही तरीकें से पढ़ाने कि ट्रेनिंग देता है और टीचिंग का सही तरीका सिखाया जाता है. DElEd में चाइल्ड साइकोलॉजी पढ़ाई जाती है, जिससे टीचर स्टूडेंट्स के बिहेवियर और सीखने कि कैपेसिटी को बेहतर समझ पाते हैं.
यह भी पढ़ें: 10वीं और 12वीं पास के लिए BECIL में बंपर भर्ती, 67700 तक होगी सैलरी
