बिहार में गृह विभाग में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, 1 मई से करें आवेदन

BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: बिहार पुलिस में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. 12वीं पास युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा मौका है. ऑनलाइन अप्लाई 1 मई से शुरू होंगे.

BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने बिहार होम गार्ड में हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. हवलदार इंस्ट्रक्टर के पोस्ट पर कुल 122 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस कल यानी 1 मई 2026 से शुरू हो जाएगी. कैंडिडेट्स BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 1 जून 2026 तक है. 

वैकेंसी और सैलरी डिटेल्स 

श्रेणी (Category)पदों की संख्या
UR (अनारक्षित)48
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)12
EBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग)22
BC (पिछड़ा वर्ग)15
BC-महिला (पिछड़ा वर्ग महिला)04
SC (अनुसूचित जाति)19
ST (अनुसूचित जनजाति)02
कुल पद (Total)122

हवलदार इंस्ट्रक्टर के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 4 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 4 कि सैलरी लगभग 30,000 से 35,000 रुपये प्रति महीने हो सकती है. 

BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • आवेदन शुरू होने के बाद BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • Apply Online for Havildar Instructor” लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपना फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 Notification Check Here

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 

कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. हवलदार इंस्ट्रक्टर के पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स कि उम्र 18 से 25 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.  

यह भी पढ़ें: RBI में ग्रेड B के पदों पर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >