BPSC TRE 4 के लिए आवेदन स्थगित, 1 सितंबर से नहीं एक्टिव होगा एप्लीकेशन लिंक

BPSC TRE 4 Application Postponed: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से शिक्षक भर्ती सेशन 4 के लिए आवेदन स्थगित हो गई है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू नहीं होगी.

BPSC TRE 4 Application Postponed: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. BPSC TRE 4 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. बिहार लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में जरूरी सूचना जारी की है.

आयोग के अनुसार, विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत शिक्षा विभाग में स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी. लेकिन प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं. इसी वजह से तय तारीख से आवेदन शुरू नहीं किए जाएंगे.

BPSC TRE 4 में 32388 पदों पर भर्तियां

सबसे अहम बात यह है कि 32,388 पदों की भर्ती रद्द नहीं हुई है. फिलहाल सिर्फ ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की निर्धारित प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है. आयोग ने बताया है कि प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण आवेदन प्रक्रिया स्थगित की गई है.

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2026 को जारी किया था. इसके लिए 1 सितंबर से 30 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया चलनी थी. स्थगन के बाद नई तारीखों की घोषणा BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर होगी.

ये भी पढ़ें: BSEB STET 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

BPSC TRE 4 वैकेंसी डिटेल्स

लेवलक्लासपदों की संख्या
प्राइमरी टीचरClass 1-53,847
मिडिल स्कूल टीचरClass 6-88,563
सेकेंडरी टीचर (TGT)Class 9-103,877
हायर सेकेंडरी टीचर (PGT)Class 11-1216,101
कुल32,388

BSEB STET के लिए क्या है नियम?

आवेदन प्रक्रिया इस बार OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन और डिजिलॉकर आधारित नई प्रोफाइल सिस्टम से पूरी होगी, जिससे फॉर्म भरना पहले से आसान बताया जा रहा है. सबसे जरूरी बात यह है कि बिना वैध TET या STET सर्टिफिकेट के उम्मीदवार का फॉर्म शुरुआती स्टेज पर ही रिजेक्ट हो सकता है, इसलिए यह सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें: SBI Clerk Recruitment 2026: कहीं छूट न जाए मौका, 9124 पदों पर भर्ती, जानें पूरा डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >