Bihar Sarkari Naukri: बिहार में 7279 शिक्षकों की बहाली, जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें

Bihar Sarkari Naukri: BPSC ने 7279 विशेष स्कूल शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन 2 जुलाई से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 है. योग्य उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Bihar Sarkari Naukri: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7279 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी 2 जुलाई 2025 से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है.

किन पदों पर होगी नियुक्ति?

इस विशेष शिक्षक भर्ती अभियान के तहत दो स्तरों पर शिक्षकों की बहाली होगी:

  • प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): 5534 पद
  • उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8): 1745 पद

इन सभी पदों पर चयन राज्य सरकार द्वारा तय मानकों और प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा. विस्तृत जानकारी और पात्रता शर्तें BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं.

आवेदन शुल्क

  • जनरल/EWS/ओबीसी वर्ग: ₹750
  • SC/ST/महिला/दिव्यांग (40%+): ₹200
  • जिनके पास आधार नहीं है: ₹200 अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क

आवेदन कैसे करें?

  • bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
  • “Special School Teacher Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें
  • खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करें
  • आवेदन फॉर्म भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें
  • श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट कर लें और प्रिंट निकालें

जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू: 2 जुलाई 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2025

Also Read: Pilot Salary: हेलिकॉप्टर और प्लेन पायलट में किसकी कमाई ज्यादा? जानें चौंकाने वाला सच

Also Read: इस देश में नौकरी छूटने पर भी मिलती है सैलरी, जानिए कैसे चलता है सिस्टम

Also Read: Success Story: नक्सली इलाका बना तैयारी का अड्डा, गोलियों की गूंज के बीच क्रैक किया UPSC

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >