बिहार में सिविल जज बनने का आखिरी मौका, 173 वैकेंसी के लिए तुरंत करें अप्लाई

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: BPSC ने 33वीं ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम के लिए 173 पदों पर भर्ती निकाली है.अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 है. कैंडिडेट्स बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ज्यूडिशियल सर्विस के फील्ड में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर लेकर आए हैं. अगर आप लॉ की पढ़ाई कर चुके हैं और जज बनने का सपना देख रहे हैं, तो ये भर्ती आपके लिए है.

बिहार में सिविल जज के पोस्ट पर कुल 173 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट काफी नजदीक आ गई है. आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 तक है. कैंडिडेट्स बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. 

वैकेंसी डिटेल्स

श्रेणीपदों की संख्या
अनारक्षित (General)69
ईडब्ल्यूएस (EWS)17
अनुसूचित जाति (SC)28
अनुसूचित जनजाति (ST)02
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)36
पिछड़ा वर्ग (BC)21

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Apply Online या Latest Recruitment सेक्शन में जाएं.
  • BPSC Civil Judge Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अब आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • ऑनलाइन फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

योग्यता और आयु सीमा

कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से LLB (Bachelor of Law) की डिग्री होनी चाहिए.  कैंडिडेट्स के पास वकील के रूप में कम से कम 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य है. सिविल जज के पोस्ट के लिए उम्र 22 से 35 (Male) और 40 (Female) साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी. 

BPSC Civil Judge Recruitment 2026 Details Check Here

एग्जाम पैटर्न 

BPSC सिविल जज का सिलेक्शन तीन स्टेज में होता है. पहले स्टेज में प्रिलिम्स, जो केवल क्वालिफाइंग राउंड होता है. इसमें दो पेपर से सवाल पूछे जाते हैं, जो ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं. प्रीलिम्स पास करने वाले कैंडिडेट्स मेन्स परीक्षा में बैठते हैं. यह डिस्क्रिप्टिव होती है. मेन्स एग्जाम में पास कैंडिडेट्स को इंटरव्यू राउन्ड के लिए बुलाया जाता है.  

यह भी पढ़ें: CSIR में टेक्नीशियन की वैकेंसी, सैलरी होगी 90000 से ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >