SSC Stenographer Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और आपकी शॉर्टहैंड (Stenography) पर अच्छी पकड़ है, तो आपके लिए शानदार मौका है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो 12वीं पास हैं और केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभागों में अधिकारी के रूप में काम करना चाहते हैं. स्टेनोग्राफर के पोस्ट पर कुल 731 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.
SSC Stenographer Recruitment 2026: जरूरी डेट्स
- नोटिफिकेशन और आवेदन शुरू: 24 अप्रैल 2026
- अप्लाई करने की लास्ट डेट: 15 मई 2026
- फीस जमा करने की लास्ट डेट: 16 मई 2026
- करेक्शन विंडो (फॉर्म सुधार): 20 – 21 मई 2026
- परीक्षा की संभावित तारीख: जुलाई – अगस्त 2026
SSC Stenographer Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- Stenographer Grade C & D Examination 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब डिटेल्स डालकर फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें.
एग्जाम पैटर्न
SSC स्टेनोग्राफर की परीक्षा में मैथ्स से सवाल नहीं पूछा जाता है. इस एग्जाम में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 50 क्वेश्चन, जनरल अवेयरनेस से 50 क्वेश्चन और इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन से 100 सवाल होते हैं. SSC स्टेनोग्राफर में 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होती है.
SSC Stenographer Recruitment 2026 Notification Check Here
योग्यता और आयु सीमा
स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही उनकी उम्र 18 से 27 (Grade D) या 30 (Grade C) साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
यह भी पढ़ें: NTPC में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पोस्ट पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
