NTPC Assistant Executive Recruitment 2026: अगर आप इंजीनियरिंग के फील्ड में एक शानदार करियर की तलाश में हैं, तो NTPC (नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. एनटीपीसी ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती उन प्रोफेशनल्स के लिए है, जो देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिसिटी बिजली प्रोडक्शन कंपनी के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं.
एप्लीकेशन प्रोसेस 23 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पोस्ट पर कुल 250 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. कैंडिडेट्स NTPC की ऑफिशियल वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 7 मई 2026 तक है.
कौन कर सकता है अप्लाई?
- आपके पास मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए.
- आपकी डिग्री में कम से कम 40% मार्क्स होने अनिवार्य हैं.
- आपके पास कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए. यह अनुभव किसी ऐसे पावर प्लांट में होना चाहिए जिसकी क्षमता 40 MW या उससे ज्यादा हो.
कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स
| पद का नाम | कैटेगरी | पदों की संख्या |
| असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन) | सामान्य (UR) | 109 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 39 | |
| अनुसूचित जाति (SC) | 42 | |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 35 | |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 25 | |
| कुल पद (Total) | 250 |
NTPC Assistant Executive Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले NTPC की ऑफिशियल वेबसाइट ntpc.co.in पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर जाएं.
- Assistant Executive 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- सारी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
- अब फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- फिर फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.
NTPC Assistant Executive Recruitment 2026 Notice Check Here
आयु सीमा और सैलरी डिटेल्स
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 35 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी 55,000 रुपये प्रति महीने होगी. इसके अलावा कंपनी की तरफ से HRA और मेडिकल फैसिलिटी भी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: PGCIL में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा
