PSSSB Jail Warder Recruitment 2026: अगर आप पंजाब में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर है. पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस बार कुल 532 पदों पर भर्ती की जाएगी.
इस भर्ती (PSSSB Jail Warder Recruitment 2026) में अलग-अलग एलिजिबिलिटी वाले कैंडिडेट्स के लिए मौके हैं. इस भर्ती में जेल वार्डर और मैट्रन पोस्ट शामिल है. एप्लीकेशन प्रोसेस 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अप्रैल 2026 तक है. कैंडिडेट्स PSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
PSSSB Jail Warder Recruitment 2026 के ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले PSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर जाएं.
- Advt. No. 08/2026 for the post of Group B लिंक पर क्लिक करें.
- न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस जमा करें.
- लास्ट में सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.
योग्यता (Eligibility Criteria)
- ज्यादातर पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं पास होने चाहिए.
- पंजाब सरकार की नौकरी है, इसलिए 12वीं क्लास में पंजाबी भाषा एक सब्जेक्ट के रूप में पढ़ा होना अनिवार्य है.
- इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 27 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
PSSSB Jail Warder Recruitment 2026 Notification Check Here
सैलरी डिटेल्स
जेल वार्डर और अन्य पदों पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 2 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 2 की सैलरी 19,900 से 63,200 रुपये प्रति महीने होगी. इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी मिलती है.
यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका, 7वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई
