सरकारी नवरत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है. राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड यानी RCFL ने Operator (Chemical) Trainee पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह कंपनी भारत सरकार की नवरत्न कंपनियों में शामिल है, इसलिए यहां नौकरी पाने का मौका काफी खास माना जा रहा है.

Sarkari Naukri 2026: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड यानी RCFL की तरफ से निकली इस भर्ती के तहत कुल 188 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जो उम्मीदवार केंद्रीय सरकारी नौकरी (Central Government Job) की तलाश में हैं, उनके लिए यह बेहतरीन अवसर है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार तय समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

Sarkari Naukri 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर जाएं.
  • Careers या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
  • RCFL Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन को खोलें.
  • अपनी पात्रता और जरूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें.
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें (यदि लागू हो).
  • फॉर्म को Final Submit करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें.

RCFL Recruitment 2026 वैकेंसी डिटेल्स

RCFL Recruitment 2026 के तहत Operator (Chemical) Trainee पदों पर भर्ती की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2026 तय की गई है. इसमें ऑपरेटर के कुल 188 पदों पर भर्तियां होंगी.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन दिया जाएगा. पे स्केल 22000 रुपये से 60000 रुपये तक रखा गया है. Basic Pay, VDA, Perks और HRA भी मिलेगा. कुल मिलाकर शुरुआती मासिक वेतन लगभग 47,800 रुपये तक पहुंच सकता है. यह नौकरी करियर ग्रोथ के लिहाज से भी काफी अच्छी मानी जा रही है.

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में चयन दो चरणों में किया जाएगा. पहला चरण Online Test होगा और दूसरा Skill Test. ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. नौकरी में रोटेटिंग शिफ्ट और नाइट शिफ्ट में भी काम करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: सरकारी बैंक में नौकरी का गोल्डन चांस, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >