बॉम्बे हाई कोर्ट में जज बनने का मौका, 1.94 लाख तक होगी सैलरी

Bombay High Court Recruitment 2026: बॉम्बे हाई कोर्ट में निकली ये भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए एक बेहतरीन अवसर हैं, जो ज्यूडिशरी का हिस्सा बनना चाहते हैं. इस भर्ती के जरिए डिस्ट्रिक्ट जज के 89 पद भरे जाएंगे. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते इस फॉर्म को भर लें. ताकि बाद में कोई परेशानी न हो.

Bombay High Court Recruitment 2026: बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने जज के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट जज के कुल 89 पद भरे जाएंगे. बॉम्बे हाई कोर्ट हर साल एलीजीबल और एक्सपिरियंस्ड वकीलों को डिस्ट्रिक्ट जज के पोस्ट पर नियुक्त करता है. कैंडिडेट्स बॉम्बे हाई कोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 30 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 फरवरी 2026 तक है.

Bombay High Court Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • सबसे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर District Judge 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.
  • फिर Apply Online बटन पर क्लिक करें.
  • अब आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • फिर फीस का भुगतान करें.
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

एलीजबिलिटी और आयु सीमा

बॉम्बे हाई कोर्ट रिक्रूटमेंट 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही कम से कम 7 साल का एक्सपिरियंस भी होना चाहिए. कैंडिडेट्स को मराठी लैंग्वेज की अच्छी नॉलेज हो. डिस्ट्रिक्ट जज के पोस्ट में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 35 से 45 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

Bombay High Court Recruitment 2026 Details Check Here

सैलरी डिटेल्स

डिस्ट्रिक्ट जज के पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी 144840 से 194660 रुपये प्रति महीने मिलेगी. साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे. ऐसे में युवाओं के लिए ये सुनहरा मौका है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट में निकली भर्ती, ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >