IGNOU से की है पढ़ाई? हर महीने कमा सकती हैं 7000 रुपये, LIC दे रहा है मौका

BIMA Sakhi Jobs: IGNOU के कैंपस प्लेसमेंट सेल ने LIC Mahila Career Agents (Bima Sakhi) के लिए स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव 2026 की घोषणा की है. इसके तहत चुने गईं महिलाओं को तीन साल तक स्टाइपेंड और कमीशन का लाभ मिलेगा.

BIMA SAKHI Jobs: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की महिला शिक्षार्थियों और पूर्व छात्राओं के लिए रोजगार का अच्छा मौका है. IGNOU के कैंपस प्लेसमेंट सेल ने LIC Mahila Career Agents (Bima Sakhi) के लिए स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव 2026 की घोषणा की है. यह अभियान भारत सरकार की Bima Sakhi Scheme के तहत आयोजित किया जा रहा है. IGNOU ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है. यह अवसर चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर क्षेत्र के लिए है.

तीन साल तक मिलेगी स्टाइपेंड

बीमा सखी योजना के तहत चयनित महिलाओं को तीन साल तक स्टाइपेंड और कमीशन का लाभ मिलेगा. भर्ती पोस्टर के अनुसार पहले साल 7,000 हजार रुपये प्रति महीने मिलेंगे और साथ में कमीशन मिलेंगे. दूसरे साल हर महीने 6,000 रुपये प्रति महीने और कमीशन मिलेगा. तीसरे साल 5,000 रुपये प्रति महीने और कमीशन दिया जाएगा. LIC की आधिकारिक जानकारी के अनुसार Bima Sakhi एक तीन वर्षीय stipendiary scheme है, जिसमें महिलाओं को स्टाइपेंड के साथ पॉलिसी बिक्री पर कमीशन भी मिलता है.


ये भी पढ़ें: Civil या Infrastructure, कौन सा BTech बेहतर? जानें पढ़ाई, करियर और जॉब का पूरा फर्क

Full-Time या Part-Time काम का ऑप्शन

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें काम का कोई फिक्स घंटा नहीं है. कैंडिडेट्स फुल टाइम और पार्ट टाइम भी काम कर सकते हैं. इसके अलावा पोस्टर में Pension, Gratuity और Group Insurance जैसे लाभ मिलेंगे. LIC के अनुसार Bima Sakhi योजना का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार काम करने का अवसर देना है.

Bima Sakhi: कौन कर सकता है आवेदन

यह विशेष Placement Drive IGNOU की महिलाओं के लिए है. चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर क्षेत्र के कैंडिडेट्स ही अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास है.

Bima Sakhi: कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके बाद एलिजिबिलिटी के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को LIC Office में फाइनल प्लेसमेंट इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

Bima Sakhi: कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार IGNOU की ओर से जारी Google Form के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए भर्ती पोस्टर में दिए गए QR Code को स्कैन करने का विकल्प भी दिया गया है. अधिक जानकारी के लिए IGNOU Regional Centre Chennai से संपर्क किया जा सकता है:

Mrs. Ann Christina: 98841 61855

Mr. Gopu: 95001 32291

ये भी पढ़ें: 6 सितंबर को होने वाली CTET परीक्षा पोस्टपोन, एक बार फिर से कर सकते हैं आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >