बिहार में इंग्लिश सब्जेक्ट के 674 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे भरें फॉर्म

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इसमें इंग्लिश सब्जेक्ट के 674 पदों पर भर्तियां होंगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट bsusc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026: बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (BSUSC) पटना की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है. इस भर्ती में कुल 3687 पदों पर भर्तियां होंगी. ऑफिशियल नोटिफिकेशन में इंग्लिश सब्जेक्ट के लिए सभी कैटेगरी में भर्तियां होने वाली हैं. आइए इस सब्जेक्ट (Bihar Assistant Professor English) में भर्ती की डिटेल्स चेक करते हैं.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर आवेदन कर सकते हैं.

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 जरूरी तारीखें

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू03 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
आवेदन की स्क्रीनिंग17 से 18 जुलाई 2026
इंटरव्यू20 से 27 जुलाई 2026
मेरिट लिस्ट जारी29 जुलाई 2026
कॉलेज प्रेफरेंस भरना30 जुलाई 2026
फाइनल अलॉटमेंट01 अगस्त 2026
जॉइनिंग की अंतिम तिथि07 अगस्त 2026

बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले BSUSC की आधिकारिक वेबसाइट bsusc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 English Subject Vacancy Details Check Here

योग्यता, आयु सीमा और एप्लीकेशन फीस

इंग्लिश विषय के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से English या समकक्ष विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंक तथा आरक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. इसके अलावा UGC NET, CSIR NET या UGC नियमों के अनुसार PhD होना अनिवार्य है.

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से एप्लीकेशन फीस नहीं लिया जाएगा.

Bihar English Assistant Professor कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

Bihar english subject assistant professor vacancy

BSUSC Assistant Professor सेलेक्शन प्रोसेस

आवेदन की आखिरी तारीख के बाद सभी फॉर्म की स्क्रीनिंग की जाएगी. योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी होगी. इसके बाद उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज चुन सकेंगे. अंत में फाइनल कॉलेज अलॉटमेंट जारी किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर जॉइन करना होगा.

यह भी पढ़ें: बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में जनरल कैटेगरी को झटका, 43 साल के हुए तो मौका खत्म!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >