MCA के बाद सरकारी नौकरी के ये हैं बेस्ट ऑप्शंस, देखें पूरी लिस्ट

Government Jobs After MCA: एमसीए पूरा करने के बाद सरकारी क्षेत्र में करियर के बेहतरीन मौके हैं. बैंकिंग और अन्य कई ऐसे सेक्टर है, जहां सरकारी नौकरी के ऑप्शन मौजूद है. आइए जानते हैं.

Government Jobs After MCA: अगर आपने MCA (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) किया है और सोच रहे हैं कि आगे क्या करें, तो सिर्फ प्राइवेट नौकरी ही एक रास्ता नहीं है. आज के समय में सरकारी सेक्टर में भी MCA वालों के लिए कई अच्छे मौके मौजूद हैं. खास बात यह है कि यहां अच्छी सैलरी के साथ नौकरी की सुरक्षा और करियर ग्रोथ भी मिलती है. आइए जानते हैं MCA के बाद किन सरकारी नौकरियों (Government Jobs After MCA) में आप करियर बना सकते हैं. 

1. बैंकिंग सेक्टर में IT ऑफिसर की नौकरी

अगर आपको कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी की अच्छी समझ है तो बैंकिंग सेक्टर आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. कई सरकारी बैंक आईटी ऑफिसर की भर्ती निकालते हैं. इसमें सिस्टम मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी और नेटवर्क से जुड़े काम होते हैं. इसके लिए आपको बैंक की भर्ती परीक्षाएं पास करनी होती हैं. इस नौकरी में अच्छी सैलरी के साथ प्रमोशन के मौके भी मिलते हैं. 

2. NIC में बन सकता है करियर

अगर MCA के बाद टेक्निकल फील्ड में सरकारी नौकरी चाहिए तो नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर यानी NIC अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां साइंटिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट और प्रोग्रामर जैसे पदों पर भर्ती होती है. इस नौकरी में सरकार के डिजिटल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है. जो लोग कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह बढ़िया करियर माना जाता है. 

3. रेलवे में आईटी और टेक्निकल पद

भारतीय रेलवे में भी MCA वालों के लिए कई मौके निकलते रहते हैं. रेलवे के IT विभाग में डेटा मैनेजमेंट, सॉफ्टवेयर सपोर्ट और नेटवर्किंग जैसे काम होते हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं के जरिए इन पदों पर भर्ती होती है. यहां नौकरी स्थिर मानी जाती है और सुविधाएं भी अच्छी मिलती हैं. 

4. SSC के जरिए सरकारी नौकरी

अगर आप केंद्र सरकार की नौकरी करना चाहते हैं तो SSC एग्जाम्स भी अच्छा ऑप्शन हैं. MCA करने वाले उम्मीदवार कई पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. खासकर टेक्निकल और कंप्यूटर से जुड़े विभागों में मौका मिलता है. SSC के जरिए मिलने वाली नौकरी में अच्छी सैलरी के साथ सरकारी सुविधाओं का फायदा भी मिलता है. 

5. साइबर सिक्योरिटी और डिफेंस सेक्टर

आज के समय में साइबर सिक्योरिटी का महत्व काफी बढ़ गया है. ऐसे में डिफेंस सेक्टर और कई सरकारी एजेंसियां कंप्यूटर एक्सपर्ट्स (Government Jobs After MCA) की भर्ती करती हैं. यहां नेटवर्क सुरक्षा, डेटा सिक्योरिटी और सिस्टम मॉनिटरिंग का काम होता है. 

6. PSU कंपनियों में नौकरी का मौका

कई सरकारी कंपनियां यानी PSU भी MCA कैंडिडेट्स की भर्ती करती हैं. यहां आईटी ऑफिसर, सिस्टम एनालिस्ट और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे पद मिल सकते हैं. कई बार भर्ती GATE स्कोर या अलग परीक्षा के जरिए होती है. 

7. टीचिंग और रिसर्च का विकल्प

अगर आपकी रुचि पढ़ाने में है तो MCA के बाद कॉलेज और यूनिवर्सिटी में शिक्षक बनने का रास्ता भी खुलता है. इसके लिए UGC NET जैसी परीक्षा दे सकते हैं. इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर (Government Jobs After MCA) बनने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा रिसर्च फील्ड में भी करियर बनाया जा सकता है. 

Government Jobs After MCA: सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए जरूरी टिप्स

सरकारी टेक्निकल एग्जाम्स में 50% सवाल आपके एमसीए सिलेबस (जैसे DBMS, नेटवर्किंग, डेटा स्ट्रक्चर, ओओपीएस) से होते हैं और बाकी 50% में मैथ्स, रीजनिंग और इंग्लिश पूछी जाती है. इसलिए दोनों का बैलेंस जरूरी है.

यह भी पढ़ें: कॉलेज स्टूडेंट के लिए DRDO में पेड इंटर्नशिप का मौका, मेरिट और इटरव्यू से सेलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >