गाय भैंस संभालना आता है तो सरकारी नौकरी पक्की, 6433 पदों पर वैकेंसी, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

Animal Attendant Recruitment: राजस्थान में पशु परिचर के पद पर भर्ती को लेकर हाईकोर्ट का फैसला सामने आया है. राजस्थान हाईकोर्ट ने पशु परिचर भर्ती-2023 से रोक हटा दी है. हाईकोर्ट ने स्केलिंग फॉर्मूले को वैधता दी है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद पशु परिचर के 6433 खाली पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है.

Animal Attendant Recruitment: राजस्थान में पशु परिचर (Animal Attendant) भर्ती 2023 को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी. अब राजस्थान हाईकोर्ट ने इस भर्ती प्रक्रिया से रोक हटा दी है. हाईकोर्ट ने स्केलिंग फॉर्मूले को वैध करार देते हुए 6433 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है. इस फैसले से उन 17 लाख से अधिक उम्मीदवारों को राहत मिली है जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था.

राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति रेखा बोराणा की एकल पीठ ने स्पष्ट किया कि इस परीक्षा में विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन हुआ है. चूंकि परीक्षा कई शिफ्टों में हुई थी, इसलिए स्केलिंग (नॉर्मलाइजेशन) प्रक्रिया लागू करना जरूरी था. कोर्ट ने माना कि भर्ती (Animal Attendant Recruitment) में पारदर्शिता बरती गई है, इसलिए कोर्ट के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है.

Animal Attendant Recruitment में स्केलिंग फॉर्मूले का मामला

कुछ अभ्यर्थियों ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि 6 अक्टूबर 2023 के मूल विज्ञापन में स्केलिंग फॉर्मूले का कोई उल्लेख नहीं था. उनका कहना था कि परीक्षा परिणाम में अचानक स्केलिंग लागू कर दी गई, जबकि विज्ञापन में केवल नेगेटिव मार्किंग की बात कही गई थी.

इस पर कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से एडवोकेट मनीष पटेल ने कोर्ट को बताया कि परीक्षा 6 अलग-अलग शिफ्टों में कराना पड़ा था. ऐसे में स्केलिंग लागू करना आवश्यक था ताकि सभी शिफ्टों के छात्रों के साथ समान न्याय हो. 5 जून 2024 को जारी सर्कुलर में स्केलिंग की बात स्पष्ट कर दी गई थी और इसे मूल विज्ञापन का हिस्सा माना गया.

पशु परिचर का काम क्या होता है

पशु परिचर का कार्य मुख्य रूप से पशुओं की देखभाल करना होता है. इसमें चारा-पानी देना, उनके रहने की जगह की सफाई करना, स्वास्थ्य की निगरानी रखना और जरूरत पड़ने पर उपचार में सहयोग देना शामिल है. राजस्थान में पशु परिचर का वेतन 15,000 से 60,000 रुपये प्रति माह के बीच होता है. इसमें मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA) और अन्य भत्ते भी शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार सरकारी विभागों में 1481 पदों पर वैकेंसी, 44900 बेसिक सैलरी, ग्रेजुएट करें आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >