इंटरव्यू में 'I am Fine' की जगह बोलें ये प्रोफेशनल जवाब, पड़ेगा बेहतर इंप्रेशन

Job Interview Basic English: How are you पूछे जाने पर I'm doing well बोलना एक बहुत सिंपल सा रिप्लाई है. इंटरव्यू में प्रोफेशनल और नेचुरल जवाब देकर आप बेहतर इंप्रेशन छोड़ सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि जब आपसे पूछा जाए कि How are You तो इसके बदले I'm fine की जगह क्या बोलें.

Job Interview Basic English: जॉब इंटरव्यू में अक्सर बातचीत की शुरुआत "How are you?" से होती है. ज्यादातर कैंडिडेट्स इसका जवाब "I am Fine" देते हैं. अगर आप भी इनमें से एक हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें. अगर आप थोड़ा प्रोफेशनल और नेचुरल जवाब देते हैं, तो इंटरव्यूअर पर बेहतर पहला इंप्रेशन छोड़ सकते हैं. ऐसे जवाब आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स और कॉन्फिडेंस को भी दर्शाते हैं. 'I am Fine' की जगह क्या बोल सकते हैं?

I am doing Well नहीं इन वाक्य का करें इस्तेमाल

How are you पूछे जाने पर I'm doing well बोलना एक बहुत सिंपल सा रिप्लाई है. जॉब इंटरव्यू में कुछ अलग और अच्छी लाइंस बोलकर आप इंप्रेशन जमा सकते हैं. ऐसे में आइए, जानते हैं कि I am doing Well की जगह क्या बोलें.

  1. I'm doing well, thank you. How are you?

यह सबसे प्रोफेशनल और पोलाइट जवाब माना जाता है. इससे बातचीत भी सहज तरीके से आगे बढ़ती है.

  1. I'm doing great, thanks for asking.

अगर आप कॉन्फिडेंस और पॉजिटिविटी दिखाना चाहते हैं, तो यह अच्छा ऑप्शन है.

  1. I'm doing very well, thank you.

I'm doing very well, thank you, प्रोफेशनल और फॉर्मल बातचीत या इंटरव्यू के लिए उपयुक्त और प्रभावशाली जवाब है.

  1. I'm good, thank you.

I'm good, thank you, काफी छोटा है. लेकिन बहुत सरल और आमतौर पर इस्तेमाल होने वाला जवाब.

  1. I'm doing well. It's a pleasure to be here.

अगर इंटरव्यू शुरू हो चुका है, तो यह जवाब आपके उत्साह और प्रोफेशनल एटीट्यूड को दर्शाता है.

  1. I'm excited to be here. Thank you for having me.

यह बताता है कि आप इस अवसर को लेकर उत्साहित हैं और इंटरव्यू को गंभीरता से ले रहे हैं.

Job Interview Tips: जॉब इंटरव्यू देते हुए इन बातों का रखें ध्यान

इंटरव्यू में जवाब देते समय इन बातों का रखें ध्यान मुस्कुराकर और आत्मविश्वास के साथ जवाब दें. आवाज क्लियर और विनम्र रखें. जरूरत से ज्यादा लंबा जवाब देने से बचें. जवाब देने के बाद इंटरव्यूअर से भी "How are you?" पूछ सकते हैं, यदि स्थिति उपयुक्त हो. बॉडी लैंग्वेज और आई कॉन्टैक्ट भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं. इंटरव्यू में सफलता केवल सही आंसर देने पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि आपकी पहली बातचीत, व्यवहार और प्रोफेशनल कम्युनिकेशन भी खास रोल निभाते हैं. इसलिए 'I am Fine' के बजाय इस आर्टिकल में बताए प्रोफेशनल एक्सप्रेशन का इस्तेमाल करके आप बेहतर पहला इंप्रेशन बना सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >