AI और रोबोटिक्स के बनें एक्सपर्ट, जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शुरू होगा नया BTech कोर्स

JMI New BTech Course: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में AI और रोबोटिक्स का नया कोर्स शुरू होने वाला है. इस कोर्स में JEE Main के आधार पर एडमिशन मिलेगा. पहले सेमेस्टर में 60 सीटों के लिए एडमिशन होगा. एडमिशन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए JMI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

JMI New BTech Course: सेंट्रल यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Robotics & AI) में नया ग्रेजुएशन (अंडर ग्रेजुएट) बीटेक कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा है. यह कोर्स 4 सालों का फूल टाइम डिग्री कोर्स होगा. इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें.

JMI में रोबोटिक्स एंड AI का 4 साल का कोर्स

JMI ने इस संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी दी है. जारी नोटिस के अनुसार, यह कोर्स 4 सालों के BTech प्रोग्राम के तहत लाया गया है. इस कोर्स के जरिए छात्रों को रोबोटिक्स और AI की एडवांस टेक्नोलॉजी के बारे में बताया जाएगा. साथ ही इस कोर्स को ट्रेडिशिनल ब्रांच जैसे कि मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के साथ भी जोड़ा जाएगा. इससे छात्र IT इंडस्ट्री में एडवांस तरीके से काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे.

JMI कोर्स डिटेल (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

JMI के रोबोटिक्स और AI कोर्स की खास बातें

  • 4 वर्षीय फुल-टाइम AICTE-स्वीकृत BTech प्रोग्राम
  • रोबोटिक्स और AI पर आधारित व्यापक (Comprehensive) सिलेबस
  • एक्सपीरियंस टीचर्स
  • प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर विशेष जोर
  • एडवांस लैब और वर्कशॉप के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट

इन स्किल्स में बनेंगे एक्सपर्ट

  • Industrial Robotics
  • AGVs
  • Drone Technology
  • Generative AI

इस कोर्स में करियर ऑप्शन

इस कोर्स में ग्रेजुएट करने के बाद आपको करियर के कई बड़े ऑप्शन मिलेंगे-

  • रोबोटिक्स इंजीनियरिंग (Robotics Engineering)
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं ऑटोमेशन मेकाट्रॉनिक्स (Mechatronics)
  • औद्योगिक ऑटोमेशन (Industrial Automation)
  • स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग (Smart Manufacturing)
  • स्वायत्त वाहन (Autonomous Vehicles)
  • ड्रोन एवं मानव रहित हवाई वाहन (Drones & UAVs)
  • अनुसंधान एवं विकास (Research & Development)
  • प्रोडक्ट डिजाइन (Product Design)
  • AI आधारित मैकेनिकल सिस्टम (AI-based Mechanical Systems)

कैसे मिलेगा JMI के इस कोर्स में एडमिशन?

पहले सेमेस्टर में 60 सीटों पर एडमिशन होगा. इस कार्यक्रम में एडमिशन JEE (Main) रैंक के आधार पर होगा. हालांकि, डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और एडमिशन प्रक्रिया जानें. कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिस में दिए फोन नंबर और ईमेल के जरिए कॉलेज प्रशासन से भी संपर्क कर सकते हैं. फोन नंबर 011-26981717 है और ईमेल का पता है, admission@jmicoe.in.

JMI के इस कोर्स का उद्देश्य

जेएमआई ने इस कोर्स को खासकर उन छात्रों के लिए डेवलप किया है, जिनका इंटरेस्ट टेक्नोलॉजी, मशीनों, प्रोग्रामिंग, इनोवेशन में हो. इस कोर्स के माध्यम से छात्र ऐसे स्किल विकसित कर सकेंगे, जो उन्हें रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड इंडस्ट्री के लिए तैयार करेंगे.

यह भी पढ़ें- सीखें ये 10 स्किल्स, बढ़ जाएंगे नौकरी के मौके



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >