JAC Board 10th Result 2025 Date OUT: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट jacresults.com पर करें चेक

JAC Board 10th Result 2025 Date OUT: झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट 27 मई 2025 को सुबह 11 बजे जारी होगा. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी.

JAC Board 10th Result 2025 Date

JAC Board 10th Result 2025 Date OUT: झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट 27 मई 2025 को सुबह 11 बजे जारी होगा. रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर आसानी से चेक कर सकते हैं.

पिछले साल की बात करें तो 2024 में झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 90.39 फीसदी रहा था. झारखंड बोर्ड द्वारा जैक कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी से मार्च तक किया गया था.जैक कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक जबकि जैक कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया था.

JAC Board 10th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर जाना होगा.
  • होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Jharkhand 10th Result 2025 के लिंक पर जाना होगा.
  • अब रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें.

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 27 मई को जारी किया जाएगा. इस अवसर पर रामदास सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री, झारखण्ड मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे. सरकार के सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे.

Jharkhand Board 8th का रिजल्ट जारी

जैक 10वीं रिजल्ट पिछले साल अच्छा रहा था पिछले साल कुल 378398 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से पास फीसदी 90.39 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया गया था. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अभी तक 12वीं के रिजल्ट जारी करने को लेकर जानकारी नहीं जारी किया है. लेकिन पिछले वीक 8वीं का रिजल्ट और उससे पहले 9वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था.

ये भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >