JAC 12th Result 2025 Date OUT Live: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, jacresults.com पर करें चेक

JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. रिजल्ट आने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाकर चेक कर सकेंगे. JAC द्वारा रिजल्ट जारी करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा सकती है. यहां आप झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स देखें.

Live Updates
2:15 PM. 31 May 25 8:45 AM. 31 May

JAC 12th Result 2025 Live: ऑफलाइन रिजल्ट चेक करने के तरीके

Jharkhand Board 12th Result 2025 Offline चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

1. SMS के जरिए रिजल्ट देखें

अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं.

टाइप करें: JAC12 रोल नंबर

भेजें इस नंबर पर: 5676750

कुछ ही पलों में आपके नंबर पर रिजल्ट आ जाएगा.

2. स्कूल से रिजल्ट प्राप्त करें:

JAC बोर्ड हर स्कूल को छात्रों की मार्कशीट और रिजल्ट शीट भेजता है.

छात्र अपने संबंधित स्कूल से जाकर रिजल्ट की जानकारी ले सकते हैं.

स्कूल द्वारा प्रमाणित मार्कशीट भी यहीं से मिल सकती है.

1:44 PM. 31 May 25 8:14 AM. 31 May

JAC 12th Result 2025 Live: डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने के फायदे

बिना वेबसाइट स्लोडाउन के रिजल्ट चेक कर सकते हैं

ऑफिशियल और सुरक्षित डॉक्यूमेंट मिलता है

भविष्य के लिए डिजिटल कॉपी हमेशा उपलब्ध रहती है

डाउनलोड करके शेयर या प्रिंट कर सकते हैं.

1:21 PM. 31 May 25 7:51 AM. 31 May

JAC 12th Result 2025 Live: डिजिलॉकर पर झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे देखें?

अपने मोबाइल फोन में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या www.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.

अगर आपने पहले से अकाउंट नहीं बनाया है, तो मोबाइल नंबर और OTP के जरिए साइन अप करें. पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें.

लॉगिन के बाद, होमपेज पर दिए गए “Education” सेक्शन में जाएं.

Education सेक्शन में से ‘Jharkhand Academic Council’ को सेलेक्ट करें.

रोल नंबर, परीक्षा वर्ष (2025) और नाम जैसे डिटेल्स भरें.

जानकारी भरने के बाद, आपका मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं.

12:50 PM. 31 May 25 7:20 AM. 31 May

JAC 12th Result 2025 Live: रिजल्ट के बाद क्या करें? (JAC 12th Result 2025 By Name)

अपने मार्कशीट की प्रिंट कॉपी सेव करें.

कॉलेज या आगे की पढ़ाई के लिए आवेदन शुरू करें.

यदि परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं तो रीचेकिंग या स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करें.

12:34 PM. 31 May 25 7:04 AM. 31 May

JAC 12th Result 2025 Live: रिजल्ट में क्या जानकारी होगी? (JAC 12th Result 2025 By Name)

रिजल्ट आने पर आप ये जानकारी चेक करें-

छात्र का नाम

रोल नंबर और रोल कोड

स्कूल का नाम

प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

कुल अंक और प्रतिशत

पास/फेल की स्थिति

डिवीजन (First, Second, Third).

12:06 PM. 31 May 25 6:36 AM. 31 May

JAC 12th Result 2025 OUT Soon: आज इतने बजे झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, jacresults.com पर सबसे पहले देखें

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मई 2025 को सुबह 11:30 बजे जारी किया जा रहा है. रिजल्ट आने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाकर चेक कर सकेंगे. इस दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन रहेंगे.

JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं क्लास का रिजल्ट 31 मई 2025 को जारी करने वाला है. बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. रिजल्ट आने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाकर चेक कर सकेंगे. JAC द्वारा रिजल्ट जारी करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा सकती है, जिसमें पास प्रतिशत, मेरिट लिस्ट, टॉपर्स की जानकारी और स्ट्रीम-वाइज प्रदर्शन जैसे डिटेल्स साझा की जाएंगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत देख सकें. JAC इंटर रिजल्ट 2025 में साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट (JAC 12th Result 2025 Live) से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे लाइव ब्लाॅग के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >