ISRO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है. ISRO यानी Indian Space Research Organisation में Assistant और Junior Personal Assistant पदों पर भर्ती के लिए आवेदन चल रहे हैं. लेकिन अब आवेदन करने का समय खत्म हो रहा है.
इस भर्ती की आखिरी तारीख पहले तो 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी. हालांकि फिर इस आखिरी तारीख को बढ़ा कर 20 अगस्त तक कर दिया गया.
242 पदों पर हो रही है भर्ती
ISRO की इस भर्ती के जरिए कुल 242 पदों को भरा जाएगा. इनमें Assistant, UDC (Upper Divisional Clerk) के 150 पद शामिल हैं. वहीं Junior Personal Assistant, Stenographer के 92 पदों पर भी भर्ती होगी. आवेदन की प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी. अब उम्मीदवारों के पास आवेदन और फीस जमा करने के लिए 20 अगस्त तक का ही समय है.
किसे मिलेगा आवेदन का मौका?
Assistant, UDC पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएशन में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या निर्धारित CGPA होना जरूरी है. इसके साथ कंप्यूटर चलाने की जानकारी भी होनी चाहिए.
Junior Personal Assistant, Stenographer पद के लिए ग्रेजुएशन या निर्धारित डिप्लोमा के साथ कम से कम 60 प्रतिशत अंक की शर्त है. उम्मीदवार के पास संबंधित स्टेनोग्राफी का अनुभव और कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए. अंग्रेजी स्टेनोग्राफी की टाइपिंग स्पीड 60 शब्द प्रति मिनट निर्धारित की गई है.
ये भी पढ़ें: कौन ले सकता है एजुकेशन लोन? इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
ISRO Recruitment 2026: आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 28 साल है. OBC उम्मीदवारों को 31 साल और SC-ST उम्मीदवारों को 33 साल तक की उम्र में आवेदन करने की अनुमति है. ऐसे में योग्य उम्मीदवार अगर आवेदन करना चाहते हैं, तो आखिरी दिनों का इंतजार करने के बजाय जल्दी से अपना फॉर्म भर दें. बाकि जानकारी नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक कर ले सकते है.
ISRO Assistant and Junior Personal Assistant Recruitment Official Notification
ISRO Assistant भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार सबसे पहले ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद करियर सेक्शन में दिख रहें Assistant, Junior Personal Assistant, UDC and Stenographer Recruitment 2026 ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
- इसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता और जरूरी डॉक्यूमेंट्स से जुड़ी जानकारी भरें.
- मांगे गए डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर सही तरीके से अपलोड करें.
- इसके बाद 500 रुपये आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी दोबारा चेक कर लें.
- सबकुछ सही होने पर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.
- अंत में सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF जरूर सेव करके रख लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ISRO Assistant and Junior Personal Assistant Form Apply Online
ISRO Recruitment 2026: आवेदन फीस भी वापस पाने का मौका
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी. हालांकि लिखित परीक्षा में शामिल होने के बाद फीस का एक हिस्सा वापस किया जाएगा. सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों को 400 रुपये वापस मिलेंगे. वहीं SC, ST और सभी महिला उम्मीदवारों को पूरी 500 रुपये फीस वापस की जाएगी.
ये भी पढ़ें: MP High Court में असिस्टेंट के 1174 पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल
