ISRO recruitment 2026 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) ने अपने विभिन्न केंद्रों एवं स्वायत्त संस्थानों में असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क समेत कुल 244 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.
कुल पद 244
असिस्टेंट 130
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट 82
अपर डिवीजन क्लर्क 22
स्टेनोग्राफर 10
आवश्यक योग्यता
असिस्टेंट एवं अपर डिवीजन क्लर्क पद के लिए मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. कंप्यूटर में काम करने की दक्षता होना अनिवार्य है. जूनियर पर्सनल असिस्टेंट एवं स्टेनोग्राफर के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक या कमर्शियल / सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा एवं स्टेनोग्राफर/स्टेनो-टाइपिस्ट के रूप में एक वर्ष का अनुभव रखनेवाले आवेदन के पात्र हैं. उम्मीदवारों में पद के अनुसार तय स्किल्स होने अनिवार्य हैं.
इसे भी पढ़ें :AAI apprentice : एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 140 पदों पर मांगे आवेदन
आयु सीमा
आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 16 अगस्त, 2026 के आधार पर 28 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी. 2 घंटे की इस परीक्षा में 200 अंक के 200 प्रश्न पूछे जायेंगे, जो जनरल इंग्लिश, जनरल नॉलेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एवं रीजनिंग एबिलिटी पर आधारित होंगे. लिखित परीक्षा पास करनेवाले अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट भी देना होगा.
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे. सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा.
अंतिम तिथि : 16 अगस्त, 2026.
विवरण देखें : https://www.isro.gov.in/Careers.html
