ISRO VSSC apprentice : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) की ओर से अप्रेंटिस ट्रेनी के 460 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष है.
कुल पद 460
ग्रेजुएट अप्रेंटिस
एरोनॉटिकल/ एरोस्पेस इंजीनियरिंग 15 केमिकल इंजीनियरिंग 10 सिविल इंजीनियरिंग 12 कंप्यूटर साइंस/ इंजीनियरिंग 20 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 12 इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 43 मेकेनिकल इंजीनियरिंग 45 मेटलर्जी 6 प्रोडक्शन इंजीनियरिंग 4 फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग 2 होटल मैनेजमेंट/ कैटरिंग टेक्नोलॉजी 4 नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम ग्रेजुएट्स 100 टेक्नीशियन अप्रेंटिस ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 8 केमिकल इंजीनियरिंग 25 सिविल इंजीनियरिंग 8 कंप्यूटर साइंस/ इंजीनियरिंग 15 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 10 इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 40 इंस्ट्रूमेंट टेक्नोलॉजी 6 मेकेनिकल इंजीनियरिंग 50 डिप्लोमा इन कॉमेरिकल प्रैक्टिस 25
आवश्यक योग्यता
ग्रेजुएट इंजीनियर पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक या 6.84 सीजीपीए के साथ किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. होटल मैनेजमेंट/ कैटरिंग टेक्नोलॉजी ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक के साथ फूड टेक्नोलॉजी/ होटल मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त करनेवाले आवेदन के पात्र हैं. अन्य पदों के लिए निर्धारित योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
इसे भी पढ़ें : IOCL apprentice : युवाओं से 1450 पदों पर मांगे गये हैं आवेदन
आयु सीमा
ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष और टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए 26 से 30 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी.
स्टाइपेंड
ट्रेनिंग की अवधि एक वर्ष होगी, जिसके दौरान हर महीने ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए 12,300 रुपये प्रतिमाह और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 10,900 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा. इच्छुक उम्मीदवारों को निम्न स्थान पर 25 जुलाई, 2026 को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे के बीच पहुंचना होगा- कार्तिका तिरुनाल गवर्नमेंट वी एंड जीएचएसएस फॉर गर्ल्स, मणकाडु, तिरुवनंतपुरम जिला, केरल. विवरण देखें : https://www.vssc.gov.in/assets/img/PDF/Recruitment/Notification_Interview170726.pdf
