Independence Day Drawing: स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि हमारे देश की आजादी के जश्न का प्रतीक है. इस मौके पर खासतौर पर देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में ड्राइंग, पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जाता है. एक बेहतरीन ड्राइंग केवल रंगों का मेल नहीं होता, बल्कि उसमें भारत की संस्कृति, फ्रीडम फाइटर्स के बलिदान और तिरंगे के प्रति गर्व की झलक दिखाई देती है. यदि आप भी इस बार स्वतंत्रता दिवस पर ड्राइंग कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें.
Drawing Importance: ड्राइंग क्यों बनाई जाती है?
ड्राइंग कॉम्पिटिशन में पार्ट लेने से स्टूडेंट्स की क्रिएटिव थिंकिंग, ड्राइंग स्किल और देशभक्ति की भावना बढ़ती है. तिरंगा, फ्रीडम फाइटर्स, सैनिक और राष्ट्रीय ध्वज जैसी ड्राइंग्स बच्चों को देश के इतिहास से जोड़ती है.
ये भी पढ़ें: आजादी के जश्न से पहले सुपौल में गूंजेगा देशभक्ति का तराना, तीन जगहों पर होंगे एसएसबी बैंड शो
Good Drawing: अच्छी ड्राइंग्स कैसे बनाएं?
अगर आप कॉम्पिटिशन में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको थीम के अनुसार ड्राइंग की टाॅपिक का चुनाव करना होगा. अगर आपके दिमाग में ड्राइंग की टाॅपिक क्लीयर होगी, तो आप उसे ज्यादा एफर्ट देकर बनाएंगे और अपकी ड्राइंग ज्यादा अट्रैक्टिव होगी.
Drawing Preparation: सबसे पहले क्या करने की जरूरत?
ड्राइंग बनाते समय सबसे पहले हल्की पेंसिल से पूरा स्केच तैयार करें. इसके बाद रंग भरना शुरू करें. कोशिश करें कि रंग बैलेंस हों और ड्राइंग शीट साफ-सुथरा दिखाई दे. डिजाइन को स्पष्ट रखें, ताकि यह प्रजेंटेबल दिखे.
ये भी पढ़ें: बनाएं ऐसा पोस्टर, जो सबका खींच ले ध्यान, जानें डिजाइन टिप्स
Avoid Mistakes: किन बातों का रखें विषेश ध्यान?
- सबसे पहले ड्राइंग का लेआउट तय करें.
- रंगों का सही क्रम और अधिक प्रयोग नहीं करें.
- अगर स्लोगन लिख रहे हैं, तो स्पेलिंग और लिखावट साफ रखें.
- कॉम्पिटिशन के नियमों का पालन करें.
Best Ideas for Drawing: कुछ अच्छे ड्राइंग आइडिया
- तिरंगे के साथ दौड़ते बच्चे
- भारत माता
- फ्रीडम फाइटर्स की फोटो
- सीमा पर तैनात भारतीय सैनिक
- लाल किले पर लहराता तिरंगा
ड्राइंग के लिए ऐसे कई और बेस्ट आइडियाज पर आप ड्राइंग बना सकते हैं.
Colours for Drawing: किन रंगों का करें इस्तेमाल?
अगर आप स्वतंत्रता दिवस की ड्राइंग बना रहे हैं, तो कोशिश करें कि केसरिया, सफेद, हरे और नीले रंग का ज्यादा इस्तेमाल करें. इससे आपकी ड्राइंग का प्रेजेंटेशन अच्छा होगा और यह अट्रैक्टिव लगेगा.
Difference in Drawing and Poster: जानिए क्या है अंतर?
| ड्राइंग (Drawing) | पोस्टर मेकिंग (Poster Making) |
| चित्र मुख्य आकर्षण होता है. | संदेश मुख्य आकर्षण होता है. |
| टेक्स्ट बहुत कम या बिल्कुल नहीं होता. | आकर्षक स्लोगन और संदेश लिखे जाते हैं. |
| कला और चित्रकारी पर अधिक ध्यान दिया जाता है. | जागरूकता और सूचना देने पर अधिक फोकस होता है. |
| रंगों और डिजाइन की सुंदरता महत्वपूर्ण होती है. | संदेश और विजुअल दोनों का संतुलन जरूरी होता है. |
| प्रतियोगिता में चित्र की गुणवत्ता का मूल्यांकन होता है. | संदेश, प्रस्तुति और रचनात्मकता का मूल्यांकन किया जाता है. |
Note: इस आर्टिकला में आप ड्राइंग बनाने की बेसिक आइडिया देख सकते हैं. हालांकि ड्राइंग पूरी तरह आपकी कला और सोंच पर डिपेंड करती है. इसलिए आप अपने अनुसार टाॅपिक और रंगों का सलेक्शन करके ड्राइंग बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें: स्कूल हो या कॉलेज, इस स्वतंत्रता दिवस, इन 30 स्लोगन से बनाएं पोस्टर
