IIT ISM Dhanbad CSE Closing Rank: झारखंड के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में नामांकन के लिए जोसा काउंसेलिंग की प्रक्रिया चल रही है. चौथे राउंड की काउंसेलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और उससे जुड़े ब्रांच सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. इंजीनियरिंग के कोर ब्रांच के प्रति भी छात्र-छात्राओं का रुझान देखने को मिल रहा है.
IIT ISM धनबाद में नहीं घटी CSE की क्लोजिंग रैंक
IIT (ISM) धनबाद में ओपन कैटेगरी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) की क्लोजिंग रैंक 3994 रही. यह क्लोजिंग रैंक पहले राउंड के बाद जस के तस है. NIT जमशेदपुर में CSE की होम स्टेट सीटें 11806 और अदर स्टेट सीटें 8904 रैंक तक आवंटित हुईं. वहीं, BIT मेसरा में CSE की क्लोजिंग रैंक 23545, IIIT में 41536 रैंक व एनआईएएमटी में 56586 रैंक तक गई.
| ब्रांच | क्लोजिंग रैंक (ओपन कैटेगरी, राउंड 4) |
| साइंस एंड इंजीनियरिंग | 3994 |
| मैथमेटिक्स एंड कम्प्यूटिंग | 4761 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 5645 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 7510 |
| मेकेनिकल इंजीनियरिंग | 10158 |
| इंजीनियरिंग फिजिक्स | 10378 |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 11612 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 13913 |
| मिनरल एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग | 14099 |
| माइनिंग इंजीनियरिंग | 14472 |
| एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग | 15216 |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की दिखी डिमांड
झारखंड के सभी संस्थानों में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की मांग मजबूत रही. प्रमुख संस्थानों में ECE की क्लोजिंग रैंक अन्य कोर ब्रांचों की तुलना में ऊपर रही. IIT (ISM) धनबाद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ओपन केटेगरी में 5645 रैंक तक, NIT जमशेदपुर होम स्टेट में 17042 व अदर स्टेट में 12770 रैंक, BIT मेसरा में 33441 व ट्रिपल IT रांची में 47502 रैंक तक को सीट मिली है.
IIIT रांची - क्लोजिंग रैंक
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग - 41536
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस एंड एआई) - 40989
- मैथमेटिक्स एंड कम्प्यूटिंग - 44677
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग - 47502
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (एम्बेडेड सिस्टम्स एंड आईओटी) - 47194
एनआईटी जमशेदपुर - क्लोजिंग रैंक
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग - 56586
- मेकेनिकल इंजीनियरिंग - 66046
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 78350
- प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग - 85493
BIT मेसरा - क्लोजिंग रैंक
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग - 23545
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (एआई एंड एमएल) - 24247
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग - 33441
- मैथमेटिक्स एंड कम्प्यूटिंग - 38340
- इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग - 42466
- मेकेनिकल इंजीनियरिंग - 50403
- केमिकल इंजीनियरिंग - 59691
- सिविल इंजीनियरिंग - 62191
- प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजियरिंग - 63193
- बायोटेक्नोलॉजी - 65313
NIT जमशेदपुर - होम स्टेट (क्लोजिंग रैंक)
- साइंस एंड इंजीनियरिंग - 11806 (अन्य राज्य: 8904)
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग - 17042 (अन्य राज्य: 12770)
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 22563 (अन्य राज्य: 18094)
- बीआईटी मेसरा - क्लोजिंग रैंक (अन्य प्रमुख ब्रांच)
- इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स - 26672 / 19177
- मेकेनिकल इंजीनियरिंग - 33014 / 27412
- सिविल इंजीनियरिंग - 47734 / 41929
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 48495 / 42999
यह भी पढ़ें-10वीं के बाद बनना है इंजीनियर? ये हैं बिहार के टॉप सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज
