पहले इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (ISM) के नाम से फेमस यह कॉलेज आज माइनिंग, पेट्रोलियम, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल समेत कई इंजीनियरिंग ब्रांचों में शानदार पढ़ाई और बेहतरीन प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है. अगर आप यहां से BTech करना चाहते हैं, तो एडमिशन, फीस, स्कॉलरशिप और प्लेसमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
IIT ISM Dhanbad BTech Admission: एलिजिबिलिटी और एडमिशन प्रोसेस
IIT ISM धनबाद में BTech में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स का 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) सब्जेक्ट्स में पास होना जरूरी है. साथ ही बता दें GEN, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत मार्क्स या अपने बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल में होना जरूरी है. वहीं SC और ST कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए कम से कम 65 प्रतिशत अंक तय हैं.
एडमिशन के लिए सबसे पहले JEE Main क्वालीफाई करना होता है. इसके बाद JEE Advanced परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से ऑल इंडिया रैंक के आधार पर सीट आवंटित की जाती है.
ये भी पढ़ें: पटना में JEE NEET की मिलेगी फ्री कोचिंग, 10 मॉडल स्कूलों चलेगी क्लास
IIT ISM Dhanbad BTech Fees: कितनी है फीस?
IIT ISM धनबाद के BTech प्रोग्राम की कुल अकादमिक फीस लगभग 8.5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच होती है. इसमें ट्यूशन फीस के अलावा अन्य संस्थागत फीस भी शामिल होते हैं.
फीस में मिलती है छूट
- संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स के लिए फीस में राहत भी देता है.
- SC, ST और PwD कैटेगरी के स्टूडेंट्स की 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ रहती है.
- जिन परिवारों की ऐन्यूअल इनकम 1 लाख रुपये से कम है, उन्हें भी पूरी ट्यूशन फीस में छूट मिलती है.
- 1 लाख से 5 लाख रुपये ऐन्यूअल इनकम वाले परिवारों के स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस में दो-तिहाई (2/3) की छूट दी जाती है.
IIT ISM Dhanbad BTech: हॉस्टल और मेस का खर्च
IIT ISM धनबाद में हॉस्टल और मेस का खर्च लगभग 30,000 से 35,000 रुपये प्रति सेमेस्टर आता है. यह राशि हॉस्टल और अन्य सुविधाओं के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है.
IIT ISM Dhanbad Placement: कैसा मिलता है पैकेज?
IIT ISM धनबाद का प्लेसमेंट रिकॉर्ड देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल है. हालिया प्लेसमेंट सीजन में इंटरनेशनल हाईएस्ट पैकेज 1 करोड़ रुपये प्रति वर्ष से अधिक रहा.
डोमेस्टिक हाईएस्ट पैकेज 50 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक दर्ज किया गया.
BTech का ओवरऑल एवरेज पैकेज लगभग 17 से 19 लाख रुपये प्रति वर्ष रहता है.
कंप्यूटर साइंस (CSE) ब्रांच का एवरेज पैकेज 24 से 26 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंच जाता है.
हर साल आती हैं देश की बड़ी कंपनियां
IIT ISM धनबाद के कैंपस प्लेसमेंट में हर साल कई बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा लेती हैं. इनमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एमेजॉन, ONGC, टाटा स्टील, कोल इंडिया, श्लमबर्गर (Schlumberger) और L&T जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं.
IIT ISM Dhanbad BTech: क्यों चुनें?
बेहतरीन फैकल्टी, मॉडर्न लैब, मजबूत एलुमनाई नेटवर्क, रिसर्च के अवसर और शानदार प्लेसमेंट के कारण IIT ISM धनबाद देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में अपनी अलग पहचान रखता है. अगर आपका लक्ष्य IIT से इंजीनियरिंग कर बेहतर करियर बनाना है, तो यह संस्थान आपके लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: IIT Madras Aerospace Engineering: ISRO और एविएशन सेक्टर में बनाएं बेहतर करियर
