IIT Guwahati BTech Placement: गुवाहाटी देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में गिना जाता है और यहां हर साल हजारों स्टूडेंट्स दाखिला लेने का सपना देखते हैं. लेकिन अगर बात प्लेसमेंट की करें तो यहां एक ब्रांच ऐसी है जो हर साल सबसे तगड़ा पैकेज और Google, Microsoft जैसी कंपनियों से ऑफर दिलाती है Computer Science and Engineering (CSE).
IIT Guwahati में किस ब्रांच का दबदबा?
IIT गुवाहाटी के प्लेसमेंट डेटा के मुताबिक, CSE ब्रांच लगातार सबसे बेहतरीन नतीजे दे रही है. इस ब्रांच के स्टूडेंट्स को Google, Microsoft, Amazon, Goldman Sachs, JP Morgan Chase, Qualcomm और Texas Instruments जैसी दुनिया की जानी-मानी कंपनियों से ऑफर मिलते हैं.
BTech CSE का एवरेज पैकेज कितना है?
BTech CSE ब्रांच का औसत पैकेज 36.94 लाख रुपये सालाना दर्ज हुआ, जबकि मीडियन पैकेज 34.10 लाख रुपये रहा. यह आंकड़ा संस्थान की बाकी ब्रांचों के मुकाबले काफी ऊपर है, जो CSE को प्लेसमेंट के मामले में सबसे आगे रखता है.
पूरे इंस्टीट्यूट का प्लेसमेंट रिकॉर्ड
IIT गुवाहाटी में ओवरऑल हाईएस्ट पैकेज 1.25 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंचा, जबकि BTech स्टूडेंट्स का औसत पैकेज 25.75 लाख रुपये रहा. करीब 300 से ज्यादा कंपनियों ने कैंपस विजिट किया, जिनमें Google, Microsoft, Apple, Amazon, Adobe, Samsung और McKinsey & Company जैसे नाम शामिल रहे.
ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद में एवरेज CTC 18 लाख से ज्यादा, प्लेसमेंट PPO हुआ कम
प्री-प्लेसमेंट ऑफर का भी जबरदस्त आंकड़ा
प्लेसमेंट सीजन शुरू होने से पहले ही स्टूडेंट्स को 193 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) मिल चुके थे. यह दिखाता है कि इंटर्नशिप के दौरान ही कई स्टूडेंट्स का काम इतना अच्छा रहा कि कंपनियों ने उन्हें फॉर्मल प्लेसमेंट प्रोसेस से पहले ही ऑफर दे दिया.
IIT Guwahati Placement Record Check Here
दूसरी ब्रांचों का हाल
CSE के अलावा Core, Electronics, Data Science और Mathematics ब्रांचों ने भी अच्छे पैकेज हासिल किए. हालांकि इनका औसत पैकेज CSE जितना ऊंचा नहीं रहा, फिर भी ये संस्थान की मजबूत प्लेसमेंट परफॉर्मेंस का हिस्सा बने.
ये भी पढ़ें: IIT-NIT को टक्कर देता है ये BTech कॉलेज, 1.5 करोड़ का पैकेज
Microsoft जैसी कंपनियों की दिलचस्पी
Microsoft, Google और Amazon जैसी टेक कंपनियां हर साल IIT गुवाहाटी के CSE स्टूडेंट्स को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, प्रोडक्ट मैनेजमेंट और डेटा साइंस जैसी भूमिकाओं के लिए हायर करती हैं. इसकी वजह है संस्थान की मजबूत कोडिंग कल्चर, रिसर्च माहौल और स्टूडेंट्स की हैकाथॉन व कॉम्पिटिशन में सक्रिय भागीदारी.
ये भी पढ़ें: IIIT रांची में 60 LPA का प्लेसमेंट, मिले 243 जॉब ऑफर्स
