IIT Delhi Quantum Biology Course: आईआईटी दिल्ली कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) ने Quantum Biology: From Molecules to Medicine नाम से एक विशेष इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स शुरू करने की घोषणा की है. यह कोर्स 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म में आयोजित किया जाएगा.
जानें कोर्स के बारे में डिटेल में
IIT दिल्ली का यह कोर्स स्टूडेंट्स को क्वांटम बायोलॉजी के उभरते क्षेत्र से परिचित कराएगा. इसमें बायोलॉजिकल सिस्टम में क्वांटम मैकेनिक्स, एक्सपेरिमेंटल टेक्निक्स, माइटोकॉन्ड्रियल इलेक्ट्रॉन ट्रांसपोर्ट, एजिंग और फोटोथेरेपी जैसे क्लीनिकल एप्लिकेशन पर चर्चा की जाएगी.
- क्वांटम बायोलॉजी के उभरते क्षेत्र की जानकारी
- बायोलॉजिकल सिस्टम में क्वांटम मैकेनिक्स की समझ
- एक्सपेरिमेंटल टेक्निक्स पर फोकस
- माइटोकॉन्ड्रियल इलेक्ट्रॉन ट्रांसपोर्ट की स्टडी
- एजिंग और कोशिकीय प्रक्रियाओं पर चर्चा
- फोटोथेरेपी जैसे क्लीनिकल एप्लिकेशन की जानकारी
- मेडिसिन और क्वांटम साइंस के इंटरडिसिप्लिनरी उपयोग को समझने का मौका
कौन कर सकता है अप्लाई?
जारी नोटिस के अनुसार, अगर कोई स्टूडेंट विज्ञान, मेडिसिन और रिसर्च में रूचि रखता है तो इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकता है.
- छात्र (UG/PG दोनों)
- प्रोफेशनल्स
- रिसर्चर
कोर्स में क्या सिखाया जाएगा?
- बायोलॉजिकल सिस्टम में क्वांटम मैकेनिक्स
- क्वांटम बायोलॉजी की एक्सपेरिमेंटल टक्नीक
- माइटोकॉन्ड्रियल इलेक्ट्रॉन ट्रांसपोर्ट
- एजिंग और कोशिकीय प्रक्रियाएं
- फोटोथेरेपी और मेडिकल एप्लिकेशन
सर्टिफिकेट मिलेगा
यह कार्यक्रम इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रतिभागियों को नई रिसर्च संभावनाओं से भी जोड़ने का काम करेगा. संस्थान ने साफ किया है कि इस को्स को सीखने वालों को सर्टिफिकेट भी मिलेगा.
IIT Delhi NIRF Ranking: आईआईटी दिल्ली रिसर्च में आगे
आईआईटी दिल्ली न सिर्फ अपने पढ़ाई के लिए जाना जाता है बल्कि समय-समय पर वर्कशॉप और नए तरह के कोर्स कराए जाने को लेकर भी जाना जाता है. IIT दिल्ली में इनोवेशन और रिसर्च पर काफी ध्यान दिया जाता है. यही कारण है कि NIRF Ranking 2025 के अनुसार, रिसर्च इंस्टीट्यूट की कैटेगरी में IIT दिल्ली को तीसरा स्थान मिला है.
यह भी पढ़ें- Biomedical Engineering दे रहा कमाई का बड़ा मौका, जानें क्यों बढ़ रही है डिमांड
