RRB ALP Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 मई 2026 से शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के अलग-अलग रेलवे जोन में कुल 11127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट इंडियन रेलवे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. रेलवे की यह भर्ती टेक्निकल फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा मौका मानी जा रही है.
कब तक कर सकेंगे आवेदन?
RRB ALP भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 जून 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए. कुछ तकनीकी डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे.
आयु सीमा क्या है?
भर्ती के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अलग आयु सीमा तय की गई है.
अनारक्षित (UR) और EWS वर्ग
- न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु – 30 वर्ष
OBC वर्ग
- न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु – 33 वर्ष
SC/ST वर्ग
- न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु – 35 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले Indian Railways Official Website पर जाएं.
- होमपेज पर ALP Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें.
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सेव कर लें.
जोनवाइज वैकेंसी डिटेल
रेलवे के विभिन्न जोन में पदों की संख्या अलग-अलग तय की गई है. कुछ प्रमुख जोन की वैकेंसी इस प्रकार हैं:
| रेलवे जोन | पदों की संख्या |
|---|---|
| ईस्ट कोस्ट रेलवे | 1625 पद |
| साउथ ईस्टर्न रेलवे | 1531 पद |
| सेंट्रल रेलवे | 1400 पद |
| नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे | 1276 पद |
| नॉर्दर्न रेलवे | 740 पद |
| ईस्ट सेंट्रल रेलवे | 700 पद |
| साउथ सेंट्रल रेलवे | 674 पद |
| वेस्ट सेंट्रल रेलवे | 541 पद |
कितनी मिलेगी सैलरी?
ALP पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-2 के अनुसार वेतन मिलेगा. शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 19,900 रुपये प्रतिमाह होगी. इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे, जिससे कुल सैलरी और बढ़ सकती है.
यहां देखें नोटिस
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का सेलेक्शन कई चरणों में किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, CBAT (Aptitude Test), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे. फिर फाइनल मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी.
यह भी पढ़ें- दौड़ और फिटनेस अच्छी है? पाएं ये सरकारी नौकरी!
