NEET UG 2026: नीट री-एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर है. री-एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स को राज्य सरकार की ओर से ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिल सकती है. खुद शिक्षा मंत्री ने इसके संकेत दिए हैं. NTA ने नोटिस जारी कर बताया है कि 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी.
परिवहन सुविधा के लिए राज्य सरकार से बात करेंगे शिक्षा मंत्री
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वे उम्मीदवारों के परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों से बात करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि परीक्षा जून महीने में होगी, जोकिमानसून का समय रहेगा तो ऐसे में खराब मौसम के प्रभाव पर भी विचार किया जा रहा है.
NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें
इसी के साथ शिक्षा मंत्री ने छात्रों से अपील है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें. NTA की ऑफिशियल नोटिस को देखकर ही पुष्टि करें. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, neet.nta.nic.in
21 जून की परीक्षा के लिए 14 को जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा की नई डेट जारी कर दी है. अब 21 जून 2026 को नीट री-एग्जाम होगा. शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगले साल से नीट परीक्षा CBT मोड में होगी. इसी के साथ इस साल री-एग्जाम देने वालों के लिए बताया कि 14 जून को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
उम्मीदवारों को री- एग्जाम में शामिल होने के लिए अपनी पसंद का शहर चुनने का अवसर मिलेगा. इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा. ओएमआर शीट में छात्रों का विवरण भरने के लिए 15 मिनट एक्सट्रा दिए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- NEET परीक्षा में होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
