सरकारी vs निजी कॉलेज: कौन सा है आपके लिए सही? इन 5 बातों का रखें ध्यान

Government College vs Private College: 12वीं के बाद बच्चों की सबसे बड़ी परेशानी कॉलेज चुनना होती है. वो इस दुविधा में फंस जाते हैं कि सरकारी कॉलेज चुनें या निजी कॉलेज, कौन सा बेहतर होगा और कहां अच्छी प्लेसमेंट मिलेगी.

Government College vs : भारत में हर साल लाखों बच्चे 12वीं के बाद इस दुविधा में फंस जाते हैं की सरकारी कॉलेज चुनें या प्राइवेट कॉलेज? एक तरफ कम फीस और सरकारी ब्रांड वैल्यू है तो दूसरी तरफ मॉडर्न क्लासरूम, बेहतरीन हॉस्टल, इंडस्ट्री से जुड़े कोर्स और सुंदर कैंपस लाइफ का लालच है. पेरेंट्स महंगी फीस के कारण प्राइवेट कॉलेज में अपने बच्चों का एडमिशन नहीं कराना चाहते हैं. लेकिन दूसरी तरफ कम सीट्स और कंप्टीशन के कारण सरकारी में कई बार स्टूडेंट्स को एडमिशन नहीं मिल पाता है. कुछ छात्र कहते हैं सरकारी कॉलेज में पढ़ाई अच्छी है लेकिन सुविधाएं कम मिलती हैं.

चलिए समझते हैं दोनों के बीच (Government College vs Private College) असली फर्क क्या है और आखिर आपके लिए कौन सा ऑप्शन बेहतर साबित हो सकता है?

Government College vs Private College

  1. फीस: सबसे बड़ा अंतर

    सरकारी कॉलेज: फीस बहुत कम होती है. इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य कोर्स में सालाना 10,000 से 2 लाख रुपये तक होती है. होस्टल भी सस्ता मिलता है. स्कॉलरशिप और सब्सिडी आसानी से मिल जाती है.
    निजी कॉलेज: फीस काफी ज्यादा होती है. सालाना 1 लाख से 5 लाख रुपये या उससे भी ऊपर (मेडिकल में तो कई लाख तक) फीस हो सकती है.

तो अगर बजट सीमित है तो सरकारी कॉलेज बेहतर ऑप्शन है. ROI (रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट) भी आमतौर पर सरकारी में ज्यादा अच्छा होता है.

  1. एडमिशन प्रोसेस
    सरकारी कॉलेज: सरकारी कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए कई बार टफ एंट्रेंस एग्जाम से गुजरना पड़ता है जैस कि NEET, JEE, CUET. इन परीक्षाओं में हाई कटऑफ और कॉम्पिटिशन रहता है. इन पैरामीटर पर खरे उतरने वाले स्टूडेंट्स को ही एडमिशन मिल पाता है.
    निजी कॉलेज: प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस थोड़ा आसान है. मेरिट के साथ मैनेजमेंट कोटा या डायरेक्ट एडमिशन की सुविधा भी होती है.
  2. पढ़ाई की क्वालिटी और फैकल्टी
    सरकारी कॉलेज: सरकारी कॉलेजों में अनुभवी प्रोफेसर और रिसर्च का अच्छा माहौल होता है. लेकिन कभी-कभी पुरानी व्यवस्था और ब्यूरोक्रेसी की समस्या आती है.

निजी कॉलेज: (खासकर टॉप वाले) में कोर्स इंडस्ट्री के हिसाब से जल्दी अपडेट होते हैं. फैकल्टी यंग और डायनामिक होते है. नई टेक्नोलॉजी, स्किल्स और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर ज्यादा जोर दिया जाता है.

  1. इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं
    सरकारी कॉलेज: सरकारी कॉलेज भी अच्छे होते हैं. लेकिन कई बार कुछ कॉलेज में लाइब्रेरी, लैब्स और अन्य सुविधाओं की कमी देखी जाती है.
    निजी कॉलेज: आधुनिक क्लासरूम, स्मार्ट लैब्स, बेहतर हॉस्टल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और एक्टिविटी. कैंपस लाइफ ज्यादा इंटरेस्टइंग और आकर्षक होती है.
  2. प्लेसमेंट और जॉब्स
    सरकारी कॉलेज: प्लेसमेंट सिर्फ सरकारी या निजी पर नहीं बल्कि कॉलेज की रेप्यूटेशन, कोर्स और आपकी स्किल्स पर निर्भर करता है. टॉप सरकारी कॉलेज में आपको बेहतरीन पैकेज, PSU जॉब्स और बड़ी कंपनियों का फायदा मिलता है. कॉलेज कैसा है ये पता करने के लिए आप ग्रेड और रैंकिंग देख सकते हैं. हर साल सभी कॉलेज के लिए NIRF Ranking जारी की जाती है.

निजी कॉलेज: अच्छे निजी कॉलेज में MNC, टेक कंपनियां और इंडस्ट्री कनेक्शन मजबूत होते है और एवरेज पैकेज अच्छा मिल सकता है. लेकिन रैंकिंग और ग्रेड चेक करना जरूरी है.

नोट: NIRF रैंकिंग में टॉप सरकारी संस्थान (IIT, NIT, AIIMS) अभी भी आगे हैं, लेकिन कई अच्छे निजी कॉलेज भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

Government College vs Private College: कौन सा कॉलेज चुनें?

  • सरकारी कॉलेज चुनें अगर:
  • बजट कम है
  • अच्छी रैंक है
  • रिसर्च और मजबूत ब्रांड वैल्यू मजबूत चाहिए तो

निजी कॉलेज चुनें अगर:

  • बजट अच्छा है
  • आधुनिक सुविधाएं चाहिए , फ्लेक्सिबल कोर्स और बेहतर कैंपस लाइफ चाहते हैं
  • इंडस्ट्री रेडी स्किल्स जल्दी सिखनी है तो

केवल सरकारी या निजी का नाम देखकर मत फैसला लीजिए. हमेशा कॉलेज की NIRF रैंकिंग, कोर्स क्वालिटी, फैकल्टी, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और आपके करियर लक्ष्य को ध्यान में रखें. UGC और AICTE की वेबसाइट पर सही जानकारी जरूर चेक करें.

यह भी पढ़ें: बनाना चाहते हैं बैंकिंग में करियर? यहां देखें 5 बेहतरीन सरकारी नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bhumi Sharma

Bhumi Sharma is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >