नीट एग्जाम में बाकी है 1 महीना, अच्छे मार्क्स पाने के लिए अपनाएं ये स्ट्रैटजी

NEET Preparation Tips in Hindi: नीट परीक्षा दोबारा होने में लगभग 1 महीना का समय है. परीक्षा के प्रेशर के बीच दोबारा फोकस पाने और अच्छा स्कोर करने के लिए जानें ये 6 जरूरी टिप्स.

NEET Preparation Tips in Hindi: किसी भी कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र के लिए सबसे जरूरी होता है, शांत दिमाग. नीट जैसी बड़ी परीक्षा के लिए छात्र महीनों पहले से दिनों और घंटों के हिसाब से अपना टाइम टेबल तय करते हैं. अचानक एग्जाम रद्द हो जाना हर स्टूडेंट के मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है. दोबारा उसी फोकस के साथ पढ़ाई शुरू करने में छात्रों को काफी मुश्किल आती है. 

हर साल लाखों स्टूडेंट्स NEET एग्जाम देते हैं, लेकिन सही स्ट्रैटेजी और लगातार मेहनत करने वाले छात्र ही अच्छा स्कोर हासिल कर पाते हैं. कई बार स्टूडेंट्स पढ़ाई तो खूब करते हैं, लेकिन सही प्लान नहीं होने की वजह से पीछे रह जाते हैं. अगर आप भी NEET की तैयारी कर रहे हैं, तो नीचे दिए इन कुछ आसान और काम की टिप्स (NEET Preparation Tips in Hindi) आपकी तैयारी को बेहतर बना सकती है. 

NEET Preparation Tips in Hindi: सबसे पहले सही टाइम टेबल बनाएं

NEET की तैयारी बिना टाइम टेबल के करना काफी मुश्किल हो सकता है. हर विषय के लिए अलग समय तय करें. कोशिश करें कि रोजाना बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री तीनों पढ़ें. ऐसा टाइम टेबल बनाएं जिसे आप लंबे समय तक फॉलो कर सकें. बहुत ज्यादा भारी शेड्यूल बनाने से जल्दी थकान होने लगती है.  बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेना भी जरूरी है ताकि दिमाग फ्रेश रहे. 

NEET Preparation Tips in Hindi: NCERT को बनाएं सबसे बड़ा हथियार

NEET में सबसे ज्यादा सवाल NCERT से पूछे जाते हैं, खासकर बायोलॉजी में. इसलिए सबसे पहले एनसीईआरटी बुक को अच्छी तरह पढ़ें. हर लाइन और डायग्राम पर ध्यान दें. कई स्टूडेंट्स सीधे बड़ी-बड़ी किताबों में लग जाते हैं, लेकिन बेस मजबूत करने के लिए NCERT सबसे जरूरी है. 

रोजाना रिवीजन करना जरूरी

सिर्फ नया पढ़ने से काम नहीं है. जो पढ़ चुके हैं उसका रिवीजन करना भी बेहद जरूरी है. अगर आप रिवीजन नहीं करेंगे, तो पुरानी चीजें भूलने लगेंगे. हर हफ्ते एक दिन सिर्फ Revision के लिए रखें. छोटे-छोटे नोट्स बनाकर पढ़ाई करेंगे तो याद रखना आसान होगा. 

मॉक टेस्ट और प्रीवियस ईयर पेपर जरूर लगाएं

NEET की तैयारी में मॉक टेस्ट बहुत मदद करते हैं. इससे आपको असली एग्जाम जैसा माहौल मिलता है और टाइम मैनेजमेंट भी बेहतर होता है. पिछले सालों के सवाल सॉल्व करने से यह समझ आता है कि किस तरह के सवाल ज्यादा पूछे जाते हैं. इससे आपकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बढ़ती है. 

कमजोर विषय पर ज्यादा ध्यान दें

कई स्टूडेंट्स सिर्फ अपने पसंदीदा सब्जेक्ट पढ़ते रहते हैं और कमजोर टॉपिक छोड़ देते हैं. यही सबसे बड़ी गलती होती है. अगर फिजिक्स हार्ड लगता है या केमिस्ट्री समझ नहीं आता, तो उन टॉपिक्स पर ज्यादा समय दें. 

हेल्थ का भी रखें ध्यान

कई छात्र पढ़ाई के चक्कर में नींद और खानपान पर ध्यान नहीं देते. लेकिन स्वस्थ शरीर और शांत दिमाग के बिना लंबे समय तक पढ़ाई करना मुश्किल है. रोज कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद जरूर लें. थोड़ी वॉक करने से तनाव भी कम होता है. 

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे कठिन एग्जाम! इसके आगे NEET भी पड़ जाए फीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >