IIT दिल्ली ने शुरू किया AI का सर्टिफिकेट कोर्स, ऐसे करें अप्लाई

IIT Delhi Free AI Course: वर्किंग प्रोफेशनल के लिए IIT दिल्ली ने Applied Quantum Computing and AI में 6.5 महीने का ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है. इस कोर्स में एडमिशन के लिए लिए JEE स्कोर की जरूरत नहीं है. अगर आप भी इस कोर्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो पूरी खबर पढ़ें.

IIT Delhi Free AI Course: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने एप्लाइड क्वांटम कंप्यूटिंग और AI में सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की है. खास बात ये है कि इस कोर्स के लिए JEE स्कोर की जरूरत नहीं है. इस कोर्स को वर्किंग प्रोफेशनल के लिए डिजाइन किया गया है. 

IIT Delhi ने जारी किया नोटिस

IIT Delhi ने इस संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी दी. कहा कि संस्थान ने Applied Quantum Computing and AI सर्टिफिकेट प्रोग्राम लॉन्च किया है. यह 6.5 महीने का ऑनलाइन कोर्स है, जिसके लिए सर्टिफिकेट दिया जाएगा. अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2026 है.


15 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

अगर आप भी IIT Delhi के इस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो 15 अक्टूबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी.

6.5 महीने का होगा कोर्स

यह सर्टिफिकेट प्रोग्राम 6.5 महीने का है. इसकी पढ़ाई ऑनलाइन मोड में होगी. इसके साथ ही कैंडिडेट्स को कैंपस में सिखने का भी मौका मिलेगा यानी कि आप IIT Delhi के कैंपस का एक्सपीरियंस ले पाएंगे. 

किनके लिए है यह प्रोग्राम?

यह कोर्स विशेष रूप से उन वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है, जो अपने करियर में क्वांटम कंप्यूटिंग और AI से जुड़े एडवांस स्किल्स डेवलप करना चाहते हैं. कार्यक्रम के जरिए कैंडिडेट्स को इंडस्ट्री ओरिएंटेड स्किल्स भी सिखने को मिलेंगे. 

IIT Delhi के इस सर्टिफिकेट के लिए कैसे करें अप्लाई? 

  • IIT Delhi CEP के ऑफिशियल पोर्टल cepqip.iitd.ac.in पर जाएं.
  • Applied Quantum Computing and AI सर्टिफिकेट प्रोग्राम चुनें.
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
  • सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. 
  • निर्धारित फीस जमा करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

यह भी पढ़ें- PM Internship Scheme: हर महीने मिलेंगे 9 हजार, जानें अप्लाई करने का Step By Step पूरा Process


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >