IGNOU Admission July 2026 Last Date Extended: अगर आप कोई वर्किंग प्रोफेशनल या वैसे स्टूडेंट है जो रेगुलर मोड से उच्च शिक्षा पूरी करने में असमर्थ है और किसी कारणवश IGNOU में एडमिशन लेने से चूक गए थे, तो आपके पास एक और सुनहरा मौका है. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2026 एकेडमिक सेशन में होने वाले एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है.
इसके तहत अलग-अलग अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG), डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में नए एडमिशन होना है. जो स्टूडेंट या वर्किंग प्रोफेशनल अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 16 अगस्त 2026 तक ऑफिशियल समर्थ पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं. यह छूट ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन (Online) दोनों मोड के प्रोग्राम्स पर लागू होगी.
IGNOU Admission 2026: एक नजर में मुख्य जानकारी
| यूनिवर्सिटी नाम | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) |
| सत्र (Session) | जुलाई 2026 (Academic Cycle) |
| उपलब्ध कोर्स मोड | ODL और Online Mode |
| न्यू लास्ट डेट | 16 अगस्त 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ignouadmission.samarth.edu.in |
किन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन का मौका?
इग्नू अपने 21 एकेडमिक स्कूलों के माध्यम से 100 से अधिक प्रोग्राम्स में एडमिशन ऑफर करता है. स्टूडेंट बीए (BA), बीकॉम (BCom), बीएससी (BSc), बीबीए (BBA), बीसीए (BCA) जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों और एमए (MA), एमकॉम (MCom), एमबीए (MBA), एमसीए (MCA) जैसे मास्टर कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं. इसके अलावा कई शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट और जॉब-ओरिएंटेड डिप्लोमा कोर्सेज में भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन मोड में शुरू होंगे 1 साल के PG प्रोग्राम, UGC का नोटिस जारी
आवेदन के समय इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करने होंगे:
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर (100 KB से कम).
- 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट या सर्टिफिकेट (200 KB से कम).
- जाति या कैटेगरी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो).
- स्टूडेंट पहचान के लिए APAAR ID या आधार कार्ड.
कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन? (Step-by-Step)
- सबसे पहले इग्नू के समर्थ पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं.
- 'New Registration' पर क्लिक करके अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर भरें.
- यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करके अपना पसंदीदा कोर्स चुनें और फॉर्म भरें.
- मांगे गए एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद और कन्फर्मेशन पेज की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: SSB ने जारी किया फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल, इस दिन से होगा PET, PST
