ICSI CS June 2024 schedule में बदवलाव, अब इस दिन से होगी परीक्षा

ICSI CS June 204 Exam Dates Revised: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कार्यकारी और व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए आईसीएसआई सीएस जून 2024 परीक्षा तिथियों को संशोधित किया है.

ICSI CS June 204 Exam Dates Revised: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने आईसीएसआई सीएस जून 2024 परीक्षा की नई तारीखें जारी कीं. सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून 2024 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण विंडो 25 मार्च तक खुली है. उम्मीदवार परीक्षाओं के संशोधित कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं और आवेदन करने के लिए icsi.edu पर आवेदन कर सकते हैं.

क्या है रिवाइज्ड शेड्यूल

रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, आईसीएसआई सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून 2024 परीक्षाएं 2 जून से 10 जून तक आयोजित की जाएंगी. जबकि पहले के कार्यक्रम में, परीक्षाएं 01 जून से 10 जून तक 09:00 पूर्वाह्न से 12:15 अपराह्न तक एक ही पाली में आयोजित की जानी थीं.

आम चुनाव के कारण यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित

क्या है ऑफिशियल नोटिफिकेशन में

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, आईसीएसआई सीएस परीक्षा 2 जून से शुरू होगी और 10 जून 2024 को समाप्त होगी. परीक्षा हर दिन एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए प्रातः 09:00 बजे से प्रातः 09:15 बजे तक 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है.

ऐसे करें अप्लाई

सीएस जून एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल 2024 परीक्षाओं के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे शेयर की गई स्टेप बाइ स्टेप प्रोसेस देख सकते हैं. इसके लिए एक डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu या smash.icsi.edu पर जाएं

स्टेप 2: मुखपृष्ठ पर, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें.

स्टेप 3: एक नई विंडो खुलेगी, आवेदन पत्र भरना शुरू करें और पूछे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

स्टेप 4: ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

स्टेप 5: पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट लें.

जानें कितनी देनी होगी फीस

सीएस कार्यकारी और व्यावसायिक परीक्षाओं के लिए आवेदकों को प्रति मॉड्यूल 1200 रुपये का भुगतान करना होगा और यदि वे अपना मॉड्यूल, परीक्षा केंद्र, माध्यम या वैकल्पिक विषय बदलना चाहते हैं, तो उम्मीदवारों को 250 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >