ICSI CS June 2026 Result Out: कंपनी सेक्रेटरी बनने की तैयारी कर रहे कैंडिडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आज, 25 अगस्त 2026 को CS June 2026 Professional और Executive परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट और मार्कशीट ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
How To Check Result: कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए Examination Results - June, 2026 सेक्शन में जाएं.
- इसक बाद आपको Professional और Executive ऑप्शन में से एक चुनना होगा.
- इसके बाद अपना राॅल नंबर और 17 डिजिट का राॅल नंबर दर्ज करना होगा.
- अंत में Get Result पर क्लिक करके आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
- आप CS Professional June 2026 Result या CS Executive June 2026 Result स्क्रीन पर देख सकेंगे.
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.
- मार्कशीट में इन जानकारियों को जरूर करें चेक
ICSI CS Professional June 2026 Result Out Official Notification Check Here
ICSI CS Professional June 2026 Result: जानिए रिजल्ट के बारे में
ICSI ने Professional परीक्षा के रिजल्ट के साथ Provisional Merit List भी जारी की है. जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार खुशी अग्रवाल और सानिया समीर खान ने संयुक्त रूप से Rank 1 हासिल किया है. वहीं विदुषी गर्ग ने दूसरा स्थान हासिल किया है. इसके बाद हरकिरण कौर को तीसरा स्थान मिला है. संजय पांडेय ने चौथा रैंक हासिल किया है, जबकि जिया शशिकांत सागर और वंशिका कमलेश लुल्ला ने संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया है.
नीचे दिए गए टेबल में प्रोफेशनल परीक्षा के टाॅपर्स की पूरी लिस्ट है
ये भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2026: राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट पर अपडेट, ऐसे करें चेक
ICSI CS Executive June 2026 Result: जानिए एग्जीक्यूटिव रिजल्ट के बारे में
ICSI की ओर से जारी Executive परीक्षा में टाॅपर्स की लिस्ट के मुताबिक परीक्षा में पहला स्थान विधि सुथार ने हासिल किया है. वहीं, दूसरा स्थान ईशानी प्रमोद अहिरे को मिला है. वहीं तीसरे स्थान पर पिया बंकिम मर्चेंट रही हैं, जबकि चौथा स्थान सम्यक ललित जैन ने प्राप्त किया है. इस सूची में पांचवां स्थान मोहित नरेंद्र बत्रा ने हासिल किया है.
नीचे दिए गए टेबल में एग्जीक्यूटिव परीक्षा के टाॅपर्स की पूरी लिस्ट है
ये भी पढ़ें: CBSE ने PGT और TGT Tier 2 परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें डिटेल में
ICSI December 2026 Exam: कब होगी अगली परीक्षा?
ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जारी नोटिस के मुताबिक कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) की अगली परीक्षाएं दिसंबर 2026 में होगी. नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 21 दिसंबर 2026 से लेकर 28 दिसंबर, 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा दोपहर के सेशन में होंगी, जिसके लिए एनरोलमेंट एप्लीकेशन ऑनलाइन जमा करनी होगी.
ये भी पढ़ें: UP में फिमेल हेल्थ वर्कर के 5272 पदों का रिजल्ट जारी, यहां देखे अपना स्कोर कार्ड
