IBPS recruitment 2026 : बैंकिग एस्पिरेंट्स के लिए नेशनल बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट बनने का मौका

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिग पर्सनेल सेलेक्शन ने देश के राष्ट्रीयकृत बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के 11,403 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. स्नातक युवा इस अवसर के जरिये बैंकिंग सेक्टर में सुनहरे भविष्य की नींव रख सकते हैं.

IBPS recruitment 2026 : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की ओर से राष्ट्रीय बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट /क्लर्क के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. कुल पदों की संख्या 11,403 है, जिन्हें कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी सीएसए-XVI) के माध्यम से भरा जायेगा.

कुल पद 11403

सीएसए/क्लर्क

बिहार 491

झारखंड 182

मध्य प्रदेश 570

उत्तर प्रदेश 1731

दिल्ली 415

उत्तराखंड 145

राजस्थान 392

छत्तीसगढ़ 265

पश्चिम बंगाल 946

हरियाणा 196

हिमाचल प्रदेश 97

पंजाब 481

अन्य राज्यों के लिए निर्धारित पदों का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

आप कर सकते हैं आवेदन

मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक करनेवाले युवा आवेदन कर सकते हैं. आवेदक के पास कंप्यूटर संचालन की दक्षता / प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है. संबंधित राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक है.

आयु सीमा

अभ्यर्थी की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी. इस बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें.

इसे भी पढ़ें : Internship programs : वर्क फ्रॉम होम, कोलकाता और पटना में इंटर्नशिप का मौका

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन दो मुख्य चरणों की ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जायेगा.

प्रारंभिक परीक्षा : एक घंटे की इस परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी एवं रीजनिंग एबिलिटी के कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा.

मुख्य परीक्षा : 2 घंटे, 5 मिनट की इस परीक्षा में फाइनेंशियल अवेयरनेस, इंग्लिश, रीजनिंग एवं क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड पर केंद्रित 200 अंकों के 160 प्रश्न पूछे जायेंगे.

ऐसे करें आवेदन

आइबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें.

अंतिम तिथि : 21 अगस्त, 2026.

विवरण देखें : https://www.ibps.in/wp-content/uploads/Notification_CRP_CSA_XVI-Final.pdf


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची खरे

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >