IBPS RRBs recruitment : आईबीपीएस ने ग्रामीण बैंकों में निकाली 13706 पदों पर वेकेंसी

आईबीपीएस के रीजनल रूरल बैंकों (आरआरबी) में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर (स्केल-I, II, III) के कुल 13706 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों को कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी आरआरबी-XV) के माध्यम से भरा जायेगा.

IBPS RRBs recruitment : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने बैंकिंग सेक्टर की नौकरी से जुड़ने की तैयारी कर रहे युवाओं से 13,706 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इन पदों के तहत देश के 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) और ऑफिसर (स्केल-I, II, III) के पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी.

कुल पद 13706

ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) 8183

ऑफिसर स्केल-I  4256

ऑफिसर स्केल-II  1047

ऑफिसर स्केल-III 220

क्षेत्रवार निर्धारित रिक्तियों का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

आवेदन के लिए योग्यता

ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के लिए मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक करने के साथ स्थानीय भाषा का ज्ञान रखनेवाले युवा आवेदन कर सकते हैं.

ऑफिसर स्केल-I के लिए स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर पर काम करने की दक्षता एवं स्थानीय भाषा की जानकारी रखनेवाले आवेदन के पात्र हैं.

ऑफिसर स्केल-II के लिए संबंधित विषय (आईटी, सीए, लॉ, ट्रेजरी, मार्केटिंग एवं एग्रीकल्चर) में स्नातक की योग्यता के साथ एक से दो वर्ष का कार्यानुभव रखनेवाले आवेदन कर सकते हैं.

वहीं, ऑफिसर स्केल-III पद के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री एवं बैंक/वित्तीय संस्थान में 5 वर्षों का कार्यानुभव रखनेवाले आवेदन के पात्र हैं.

इसे भी पढ़ें : RRB recruitment 2026 : रेलवे में निकली बंपर वेकेंसी, भरे जायेंगे जूनियर इंजीनियर समेत 4029 पद

आयु सीमा

ऑफिस असिस्टेंट के लिए आयु 18 से 28 वर्ष, ऑफिसर स्केल-1 के लिए 18 से 30 वर्ष,ऑफिसर स्केल-II के लिए 21 से 32 वर्ष और ऑफिसर स्केल-III के लिए 21 से 40 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन आईबीपीएस द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा, इंटरव्यू/ दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जायेगा. पद के अनुसार तय चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी अधिसूचना से प्राप्त करें.

ऐसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये एवं एससी, एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 175 रुपये देने होंगे.

अंतिम तिथि : 21 सितंबर, 2026.

विवरण देखें : https://www.ibps.in/wp-content/uploads/CRP-RRBs-XV-notification.pdf

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची खरे

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >