11403 IBPS क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें आपके राज्य में कितने सीट्स पर निकली वैकेंसी

IBPS Clerk Vacancy 2026: आज से यानी कि 1 अगस्त से IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं. इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं.

IBPS Clerk Vacancy 2026: IBPS ने क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती निकाली है. इस वैकेंसी के लिए आज से यानी कि 1 अगस्त 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू है. अगर आप क्लर्क भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं और अप्लाई करें. अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 अगस्त 2026 है.

IBPS Clerk Vacancy Notice: यहां देखें क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन

IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, करियर सेक्शन में जाएं और नोटिस पर क्लिक करें. अप्लाई करने से पहले नोटिस को अच्छी तरह से पढ़ लें.

IBPS Clerk Vacancy 2026: कैसे करें अप्लाई?

  • IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं.
  • होम पेज पर करियर सेक्शन पर जाएं. अब CRP CSA-XVI (IBPS Clerk 2026) भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • New Registration पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल भरें.
  • पासपोर्ट साइज फोटो, साइन और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म Submit करें.
IBPS नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IBPS क्लर्क भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

IBPS की क्लर्क भर्ती के लिए ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य है. कंप्यूटर का नॉलेज अनिवार्य है. कंप्यूटर में सर्टिफिकेट चाहिए या फिर स्कूल कॉलेज में कंप्यूटर विषय पढ़ा हो. साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है. न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु में SC/ST को 5 वर्ष के की छूट मिलेगी और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-नॉन क्रीमि लेअर) को 3 वर्ष की छूट मिलेगी.

IBPS Vacancy: जानें किस राज्य में कितने पद पर निकली है भर्ती

राज्य/केंद्रशासित प्रदेशकुल पद
उत्तर प्रदेश1,731
कर्नाटक1,414
महाराष्ट्र1,051
पश्चिम बंगाल946
गुजरात698
तमिलनाडु675
मध्य प्रदेश570
बिहार491
पंजाब481
दिल्ली (NCT)415
राजस्थान392
असम349
ओडिशा337
छत्तीसगढ़265
हरियाणा196
तेलंगाना191
आंध्र प्रदेश186
झारखंड182
उत्तराखंड145
केरल108
हिमाचल प्रदेश97
जम्मू-कश्मीर67
त्रिपुरा64
गोवा61
अरुणाचल प्रदेश45
मणिपुर42
नागालैंड31
सिक्किम28
पुडुचेरी26
मेघालय22
चंडीगढ़20
अंडमान एवं निकोबार18
दादरा एवं नगर हवेली18
मिजोरम17
लक्षद्वीप11
दमन एवं दीव7
लद्दाख6


आवेदन शुल्क

  • SC / ST / PwBD / ESM / DESM उम्मीदवार- 175 रुपये
  • सामान्य (General), OBC, EWS और अन्य सभी उम्मीदवार- 850 रुपये

उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI आदि) कर सकते हैं. आवेदन शुल्क का भुगतान 21 अगस्त 2026 तक किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- SSB ने जारी किया फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल, इस दिन से होगा PET, PST


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >