How To Search Freelance Jobs: अगर आप कॉन्टेंट राइटिंग में फ्रीलांस काम करना चाहते हैं, तो केवल निजी वेबसाइटों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. भारत सरकार के कई ऑफिशियल पोर्टल ऐसे हैं, जहां समय-समय पर कॉन्टेंट राइटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, क्रिएटिव राइटिंग और अन्य प्रोजेक्ट बेस्ड काम के अवसर मिलते हैं.
MyGov पर मिलते हैं कॉन्टेंट राइटिंग के अवसर
भारत सरकार का MyGov पोर्टल नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए बनाया गया है. यहां विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी अभियानों के लिए लेख लिखने, ब्लॉग, स्क्रिप्ट और क्रिएटिव कंटेंट तैयार करने से जुड़े प्रोजेक्ट समय-समय पर जारी किए जाते हैं. इच्छुक उम्मीदवार MyGov Work Portal पर जाकर उपलब्ध अवसरों की जानकारी ले सकते हैं.
National Career Service पर करें रजिस्ट्रेशन
नेशनल करियर सर्विस (NCS) भारत सरकार का ऑफिशियल रोजगार पोर्टल है. यहां जॉब सीकर के रूप में रजिस्ट्रेशन करने के बाद कॉन्टेंट राइटिंग, वर्क फ्रॉम होम और फ्रीलांस से जुड़े अवसरों की खोज की जा सकती है. कई कंपनियां और संस्थान इस पोर्टल के माध्यम से भी कंटेंट राइटर्स की भर्ती करते हैं.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) पर रखें नजर
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) समय-समय पर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, लेखन और क्रिएटिव कंटेंट तैयार करने के लिए फ्रीलांस प्रोफेशनल्स से आवेदन मांगता है. ऐसे अवसरों की जानकारी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन के जरिए मिलती रहती है.
कॉन्टेंट राइटर कैसे खोजें काम?
- MyGov और NCS पोर्टल पर प्रोफाइल बनाएं.
- अपना पोर्टफोलियो और लेखन के सैंपल तैयार रखें.
- सरकारी विभागों की ऑफिशियल वेबसाइटों पर नियमित रूप से भर्ती और प्रोजेक्ट से जुड़े नोटिफिकेशन चेक करें.
- आवेदन करते समय एक्सपीरियंस और राइटिंग से जुड़े स्किल्स के डॉक्यूमेंट्स जरूर अपलोड करें.
इसके अलावा कई प्राइवेट पोर्टल भी हैं, जहां कॉन्टेंट राइटर काम खोज सकते हैं. इन पोर्टल पर अपना प्रोफाइल बनाकर आप नौकरी खोज सकते हैं.
यह भी पढ़ें- UPSC CSE Mains Tips 2026: इन 5 बातों को फॉलो करके पहले प्रयास में निकाल सकते हैं UPSC Mains, देखें कुछ Special Tips
