हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? 14 सितंबर से जुड़ा ऐसा है इतिहास

Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai: हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है. यह दिन हमें 1949 की उस ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है जब संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया. इस दिन स्कूल, कॉलेज और संस्थानों में विशेष कार्यक्रम होते हैं और मातृभाषा हिंदी के महत्व पर जोर दिया जाता है.

Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai: हिंदी भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है. यह हमारी मातृभाषा होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक भी है. हिंदी को देश की राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए लंबे संघर्ष के बाद हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. यहां आप हिंदी दिवस का 14 सितंबर से जुड़ा इतिहास और हिंदी दिवस मनाने के बारे में विस्तार से देखें.

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है? (Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai)

Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai जानने से पहले आपको यह समझना होगा कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया. इसी ऐतिहासिक निर्णय की याद में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने यह दिन मनाने की घोषणा की थी और 1953 से हिंदी दिवस आधिकारिक रूप से पूरे देश में मनाया जाने लगा.

इसे भी पढ़ें- Essay on Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस पर निबंध ऐसे लिखें आसान भाषा में, मिलेंगे पूरे Marks | Hindi Diwas Essay in Hindi

कैसे मनाया जाता है हिंदी दिवस? (Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai)

  • स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
  • निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता और भाषण प्रतियोगिताएं होती हैं.
  • सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं.
  • इस दिन लोगों को अपनी मातृभाषा के महत्व को समझने और उस पर गर्व करने की प्रेरणा दी जाती है.

हिंदी दिवस का महत्व क्या है? (Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai)

हिंदी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और एकता का आधार है. हिंदी आज दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है और वर्तमान में इसे कई देशों में समझा और पढ़ाया जाता है. यह दिवस युवाओं को अपनी भाषा से जुड़े रहने और इसे आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है.

इसे भी पढ़ें- 10 Lines on Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस पर 10 लाइन हैं महत्वपूर्ण, हर Students को जरूर पढ़नी चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >