स्कूल स्टूडेंट्स के लिए हिंदी दिवस पर सबसे आसान निबंध, 10 लाइन और 250 शब्दों में यहां से करें तैयार

Hindi Diwas Essay in Hindi: हर साल 14 सितंबर को देश भर के स्कूलों और कॉलेजों में हिंदी दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर छात्र भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं. यहां प्राइमरी और मिडिल स्कूल के छात्रों के लिए 10 लाइन का छोटा निबंध और आसान 250 शब्दों में पूरा पैराग्राफ दिया गया है, जिसे याद करना बेहद आसान है.

Hindi Diwas Essay in Hindi: देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस खास मौके पर स्कूलों में निबंध लेखन, भाषण और कविता पाठ जैसी कई प्रतियोगिताएं होती हैं. अगर आप भी स्कूल स्तर पर निबंध या भाषण प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, तो यहां बिल्कुल आसान और बोलचाल की भाषा में पूरा निबंध और मुख्य बिंदु दिए गए हैं.

छोटे बच्चों के लिए हिंदी दिवस पर 10 आसान लाइनें

कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए यह 10 लाइनें याद करने और बोलने में सबसे सरल हैं:

  • हर साल 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है.
  • 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला था.
  • हिंदी हमारी मातृभाषा है और यह हमें आपस में जोड़ती है.
  • हिंदी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है.
  • यह भारत में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाने वाली भाषा है.
  • इस दिन स्कूलों में निबंध, नाटक और भाषण प्रतियोगिताएं होती हैं.
  • बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्कूल में पुरस्कार मिलते हैं.
  • हिंदी बहुत ही सरल, मीठी और सहज भाषा है.
  • हमें रोजाना बातचीत और कामकाज में हिंदी बोलने पर गर्व होना चाहिए.
  • हिंदी सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि हमारे देश की पहचान है.

ये भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर स्टूडेंट्स लिखें ये 30 दमदार स्लोगन, टीचर्स कहेंगे वाह-वाह!

मिडिल और हाई स्कूल के छात्रों के लिए आसान निबंध (250 शब्द)

हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं?

भारत में अलग-अलग राज्यों के लोग अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं. लेकिन इन सभी के बीच हिंदी एक ऐसी भाषा है, जो पूरे देश को आपस में जोड़कर रखती है. इसी अपनेपन और सम्मान को याद रखने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है.

इसकी शुरुआत कैसे हुई?

जब हमारा देश आजाद हुआ, तब सरकारी कामकाज और आपसी संपर्क के लिए एक भाषा चुनना जरूरी था. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने लंबी चर्चा के बाद हिंदी को देश की आधिकारिक राजभाषा माना. इसके बाद साल 1953 से हर वर्ष 14 सितंबर को औपचारिक रूप से हिंदी दिवस मनाने का सिलसिला शुरू हुआ.

दैनिक जीवन और इंटरनेट पर हिंदी का दौर

आज के समय में हिंदी सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है. मोबाइल, सोशल मीडिया और इंटरनेट पर लोग धड़ल्ले से हिंदी में लिखना और पढ़ना पसंद कर रहे हैं. गूगल से लेकर यूट्यूब तक हर जगह हिंदी कंटेंट की मांग लगातार बढ़ रही है.

आज का संदेश

हिंदी दिवस मनाने का असली मतलब सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम करना नहीं है. हमें अपनी रोजमर्रा की बातचीत में बिना किसी झिझक के हिंदी का इस्तेमाल करना चाहिए और अपनी भाषा पर पूरा भरोसा और गर्व रखना चाहिए.

निबंध और भाषण के लिए 2 असरदार नारे

  • "हिंदी से है हमारी पहचान, हिंदी ही है भारत की शान."
  • "सरल, सहज और मनभावन, हिंदी का हर शब्द है पावन."

ये भी पढ़ें: Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानें हिस्ट्री, फैक्ट्स और इस दिन का महत्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >