NEET Protest के बीच हटाए गए उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

NEET परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बीच शिक्षा मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी को उनके पद से हटाकर पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया गया है. उनकी जगह 1994 बैच के IAS अधिकारी नरेश पाल गंगवार को नया सचिव नियुक्त किया गया है.

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी को उनके पद से हटा दिया गया है. उन्हें अब पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया गया है. यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब देश में पेपर लीक को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है.

विनीत जोशी की जगह नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है. गंगवार 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं. इससे पहले वह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव के पद पर काम कर चुके हैं.

कौन हैं नरेश पाल?

नरेश पाल गंगवार पढ़ाई के साथ-साथ प्रशासनिक कामों का भी लंबा अनुभव रखते हैं. उन्होंने रुड़की विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में BTech, IIT दिल्ली से MTech और राजस्थान विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में MA किया है. वह राजस्थान सरकार और केंद्र में कई बड़े पदों पर काम कर चुके हैं.

नरेश पाल गंगवार अब विनीत जोशी की जगह उच्च शिक्षा विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे. विनीत जोशी 1992 बैच के मणिपुर कैडर के IAS अधिकारी हैं. उन्हें अब ट्रांसफर कर पंचायती राज विभाग का सचिव बनाया गया है.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

NEET पेपर लीक मामले के बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया था. इसके विरोध में 20 जून को छात्र संगठनों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें: NEET Protest: सड़कों पर छात्र, भूख हड़ताल और लाठीचार्ज... कहां है NEET के लिए करोड़ों की फीस लेने वाली कोचिंग?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >