HCL recruitment 2026 : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने डिजाइन ट्रेनी/ मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कुल पद 120
डिजाइन ट्रेनी
एरोनॉटिकल 4
इलेक्ट्रिकल 7
इलेक्ट्रॉनिक्स 20
इंस्ट्रूमेंटेशन 3
मेकेनिकल 22
कंप्यूटर साइंस 3
मेटलर्जी 1
मैनेजमेंट ट्रेनी
इलेक्ट्रिकल 11
इलेक्ट्रॉनिक्स 12
मेकेनिकल 27
कंप्यूटर साइंस 1
मेटलर्जी 2
प्रोडक्शन 5
सिविल 2
आवश्यक योग्यता
मान्यताप्राप्त संस्थान से संबंधित विषय के साथ फुलटाइम इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी डिग्री प्राप्त करनेवाले युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. पद के अनुसार तय योग्यता का विवरण दिये गये लिंक से प्राप्त करें.
इसे भी पढ़ें : IBPS recruitment 2026 : बैंकिग एस्पिरेंट्स के लिए नेशनल बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट बनने का मौका
आयु सीमा
आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गयी है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से किया जायेगा, जिसमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और संबंधित ट्रेड/विषय से प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा में कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल https://cbexams.com/halreg2026/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 14 अगस्त, 2026.
विवरण देखें : https://www.hal-india.co.in/career-details
