International Women’s Day 2024 पर यहां से तैयार करें एक से बढ़कर एक भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा समा

Happy International Women’s Day 2024 Essay, Speech, Bhashan, Lekh, Mahila Diwas, Importance, Significance, 08 March 2024: आइए महिला दिवस (Mahila Diwas) के अवसर पर आप भी यहां से तैयार करें भाषण, स्पीच के एक से बढ़कर एक फॉर्मेट…

Happy International Women’s Day 2024 Essay, Speech, Bhashan, Lekh, Mahila Diwas, Importance, Significance, 08 March 2024: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 8 मार्च यानी शुक्रवार को. विश्व महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इस दिवस को मनाने के पीछे एक मात्र उद्देश्य है महिलाओं के प्रति समाज में सम्मान की भावना उत्पन्न करना तथा उन्हें पुरुषों के समान अधिकार दिलवाना. इस दिवस को दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है. विभिन्न संस्थानों दफ्तर कॉलेज स्कूल आदि जगहों पर इस दिन क्विज कंपटीशन, भाषण, लेखन, स्पीच प्रतियोगिताएं व सेमीनार समेत अन्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. ऐसे में आइए महिला दिवस (Mahila Diwas) के अवसर पर आप भी यहां से तैयार करें भाषण, स्पीच के एक से बढ़कर एक फॉर्मेट…

Women’s Day 2024 Special: महिलाओं और युवतियों के लिए ये हैं बेस्ट गवर्नमेंट जॉब्स

इस तरह करें अपने स्पीच की शुरुआत

आदरणीय प्राधानाचार्य महोदय, उप प्राधानाचार्य, अतिथिगण, अध्यापकगण व मेरे प्रिय सहपाठीगण आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं. आज हम सभी यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपल्क्ष में एकत्रित हुए हैं.

महिला दिवस पर भाषण – 1 आज की महिला निर्भर नहीं हैं. वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं. हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा. हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं. यह जीवन को लाने वाली महिला है. हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में.

महिला दिवस पर भाषण -2

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण की बात करें तो महिलाओं को अपने हक के लिए पहले खुद से लड़ना होगा, ताकि वह दुनिया से लड़ने में मजबूत हो सके. आपको यह स्वीकार करना चाहिए कि आप आत्मसम्मान बनाए रखने के लिए जीवन में सशक्त हैं. महिलाओं के रूप में लिया जाने वाला पहला महत्वपूर्ण कदम आत्मविश्वास बढ़ाकर आत्मसम्मान हासिल करना, अपना महत्व समझना एवं अपनी देखभाल कर अपना सम्मान करना है. आत्मसम्मान के विकास में अपनी अंदरूनी शक्ति को प्रभावशाली विचारों से सजाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >