UPSC GK Questions: UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए GK यानी सामान्य ज्ञान एक महत्वपूर्ण विषय है. ऐसे में नियमित रूप से GK Questions की प्रैक्टिस करना आपकी तैयारी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. यहां हम आपके लिए UPSC स्तर के 20 मीडियम लेवल के जरूरी सामान्य ज्ञान के सवाल और उनके सही जवाब लेकर आए हैं. इन सवालों को हल करके आप अपनी तैयारी को टेस्ट करने के साथ-साथ अपनी जनरल नाॅलेज को भी मजबूत कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: BRICS क्या है? जानें पूरा इतिहास और भारत की भूमिका
20 UPSC GK Questions Set: यहां पढ़ें GK के 20 जरूरी सवाल-जवाब
सवाल: 20वें एशियाई खेल (2026) का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
जवाब: आइची-नागोया, जापान
सवाल: 2026 यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब किसने जीता?
जवाब: एलेना रायबाकिना
सवाल: बेंगलुरु में आयोजित टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग (GCL) का खिताब किस टीम ने जीता?
जवाब: गंजेस ग्रैंडमास्टर्स
सवाल: महिला जूनियर एशिया कप हॉकी 2026 के फाइनल में भारत ने किस देश को 1-0 से हराया?
जवाब: चीन
सवाल: चीन में आयोजित पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी 2026 का खिताब भारत ने किसे हराकर जीता?
जवाब: दक्षिण कोरिया
सवाल: भारत ने किसे हराकर महिला एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब जीता?
जवाब: श्रीलंका
सवाल: सितंबर 2026 में आयोजित चौथे भारत-जर्मनी पर्यावरण मंच की थीम क्या थी?
जवाब: Together For More Resilience
सवाल: चाइना सदर्न एयरलाइंस ने छह वर्षों के अंतराल के बाद किस भारतीय शहर और ग्वांगझू के बीच सीधी यात्री उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा की?
जवाब: नई दिल्ली
सवाल: यूएई की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने किस राज्य में 11.5 अरब डॉलर की एकीकृत ग्रीनफील्ड एल्युमीनियम परियोजना में निवेश की घोषणा की?
जवाब: ओडिशा
सवाल: भारत और किस देश ने वर्ष 2026–2027 को 'टैगोर-देवान्तरा वर्ष' के रूप में घोषित किया है?
जवाब: इंडोनेशिया
सवाल: कृषि आदानों और आनुवंशिक संसाधनों को जोड़ने के लिए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में किस नेटवर्क पहल की स्थापना पर सहमति बनी?
जवाब: BRICS AGRIN
सवाल: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में वैश्विक नेताओं के स्वागत के लिए किस मंदिर की पृष्ठभूमि प्रदर्शित की गई?
जवाब: रामनाथस्वामी मंदिर, रामेश्वरम
सवाल: संकट के समय नाविकों की सहायता के लिए 'Seafarers' Emergency Support Network' पहल का प्रस्ताव किसने रखा?
जवाब: नरेंद्र मोदी
सवाल: मानसिक स्वास्थ्य के लिए ब्रिक्स 'उत्कृष्टता केंद्र नेटवर्क' के समन्वय केंद्र के रूप में किस संस्थान को नामित किया गया है?
जवाब: निमहांस, बेंगलुरु
सवाल: वर्ष 2027 में कौन सा देश ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा और शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा?
जवाब: चीन
सवाल: 2026 में भारत द्वारा आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आधिकारिक विषय (थीम) क्या था?
जवाब: लचीलेपन, नवोन्मेष, सहयोग और स्थिरता का निर्माण / Building for Resilience, Innovation, Cooperat
सवाल: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में स्वीकृत किए गए संयुक्त घोषणापत्र का आधिकारिक नाम क्या था?
जवाब: नई दिल्ली घोषणापत्र
सवाल: सितंबर 2026 में अधिसूचित राष्ट्रीय खेल निर्वाचन पैनल में कुल कितने सदस्य शामिल किए गए हैं?
जवाब: 20
सवाल: यूनिवर्सल लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (ULPIN), जिसे भू-आधार भी कहा जाता है, में कुल कितने अंक होते हैं?
जवाब: 14 अंक
सवाल: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फिनटेक क्षेत्र के लिए किसे नए स्व-नियामक संगठन (SRO-FT) के रूप में मान्यता दी है?
जवाब: यूनिफाइड फिनटेक फोरम
